धान की लिफ्टिग ना होने से नाराज किसानों ने गढ़शंकर में किया चक्का जाम : एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह दुआरा किसान नेताओं को आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त 

by
गढ़शंकर : 25 अक्टूबर – मंडियों से धान के लिफ़्टिंग और बारदाना की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने गढ़शंकर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर धरना लगाकर एक घंटा ट्रैफिक जाम किया। कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक नेता दर्शन सिंह मट्टू और चौधरी अछर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न किसान नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विभिन्न नेताओं ने कहा कि मंडियों में धान की लिफ्टिंग ना होने और वारदाने की कमी से किसान, आढ़ती और मजदूर परेशान हो रहे हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि केंद्र और राज्य सरकारें इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्हीनों ने कहा कि अगर सरकार ने धान की लिफ्टिग और बारदाना का प्रबंधन जल्द न किया  तो सभी किसान संगठन जोरदार संघर्ष शुरू करेंगे। इस मौके पर पहुंचे एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह दुआरा किसान नेताओं को आश्वासन दिए जाने पर धरना समाप्त हुआ। इस अवसर पर इस मौके पर कुल हिंद किसान सभा के प्रांतीय नेता दर्शन सिंह मट्टू, चौधरी अछर सिंह, जनवादी स्त्री सभा की नेत्री बीबी सुभाष मट्टू, किरती किसान सभा के नेता कुलविंदर सिंह चहल, हरमेश ढेसी और कुलभूषण कुमार, शेर जंग बहादुर सिंह, मास्टर बलवंत रॉय, शाम लाल (अध्यक्ष आढ़ती यूनियन गढ़शंकर), बलवीर सिंह, गुरविंदर सिंह, कश्मीर सिंह व सोहन सिंह आदि मौजूद थे।
फोटो : प्रदर्शन करते हुए किसान संगठनों के नेता और किसान।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रोहित जसवाल। शिमला  ; राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिशप कॉटन स्कूल शिमला में हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटर कार्ड-आधार का युग खत्म : अब नागरिक कार्ड में होगा सब काम!

नई दिल्ली।  भारत सरकार नागरिक कार्ड लॉन्च कर रही है, जो एक साथ वोटर आईडी और आधार कार्ड का काम करेगा। इसे नागरिकों की पहचान और नागरिकता के प्रमाण के रूप में इस्तेमाल किया...
article-image
पंजाब

मोदी सरकार देश की सुरक्षा के लिए कड़े फैसले लेने में सक्षम : खन्ना

देश विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकने के लिए देश की सेनाएं तैयार : खन्ना होशियारपुर 2 मई । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने लोगों की समस्याएं सुनने के लिए खुले दरबार का आयोजन...
article-image
पंजाब

पत्रकार व वकीलों ने लगवाई कोविड- वैक्सीन

अबोहर: पंजाब सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को कोविड वैक्सीन लगाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके चलते आज स्थानीय सिविल अस्पताल अबोहर में आज पत्रकार सत्यनारायण शर्मा शर्मा पत्रकार, एडवोकेट...
Translate »
error: Content is protected !!