22800 रुपये से लेकर 114450 रुपये का मिलेगा वेतन – विदेश में नौकरी के अवसर तलाश रहे युवाओं को अबूधाबी और दुबई में नौकरी का मिलेगा अवसर तकनीकी और गैर तकनीकी वर्ग में भरे जाएंगे पद

by
बायोडाटा, पासपोर्ट, प्रमाण-पत्रों की प्रति के साथ एक सप्ताह के भीतर ज़िला रोजगार अधिकारी कार्यालय में करें संपर्क
एएम नाथ। चंबा, अक्तूबर 26 :   विदेश में नौकरी करने के अवसर तलाश रहे हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश के युवाओं को संयुक्त अरब अमिरात की राजधानी अबूधाबी और दुबई में भी अब रोजगार मिलेगा।
ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम-रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग के विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत भर्ती एजेंसी ईपीएस फैसिलिटीज सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए मांग प्राप्त हुई है।
उन्होंने बताया कि तकनीकी और गैर तकनीकी वर्ग में यह पद अबूधाबी के परमाणु ऊर्जा संयंत्र के अलावा प्रोविस स्कूल (रियल इस्टेट कंपनी) में भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि चयनित हुए तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मचारियों को प्रतिमाह 22,800 रुपये से लेकर 1,14,450 रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा।
आवेदकों को योग्यता के तौर पर दसवीं पास, आईटीआई इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, प्लंबर, लिफ्ट और मशीन ऑपरेटर, सहायक तकनीशियन, पेंटर, अंग्रेजी का आधारभूत ज्ञान, वैध पासपोर्ट और आयु सीमा 21-40 वर्ष होनी चाहिए।
अबूधाबी में तकनीकी और गैर तकनीकी पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी। अबूधाबी स्टैंपिंग वीजा के लिए अभ्यर्थियों को दिल्ली में चिकित्सा परीक्षण और वीजा स्टैंपिंग के लिए आना होगा।
ज़िला रोजगार अधिकारी ने बताया कि दुबई में सामान की डिलीवरी के लिए बाइक चालक (आयु सीमा 21-45) भी भर्ती किए जाएंगे। आवेदकों के लिए योग्यता के तौर पर दसवीं पास, आधारभूत अंग्रेजी का ज्ञान, भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस और वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। चयनित बाइक चालकों को दो साल के अनुबंध पर रखा जाएगा। उन्हें आवास, बाइक, पेट्रोल और सिम कार्ड की सुविधा भी दी जाएगी। इन बाइक चालकों को दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिस दौरान इन्हें सात हजार रुपये भोजन भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। इसके बाद इन्हें 34 हजार रुपये मासिक और 26 हजार रुपये अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।
इच्छुक आवेदकों को बायोडाटा, पासपोर्ट और प्रमाण-पत्रों की प्रति के साथ एक सप्ताह के भीतर जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय में संपर्क करना होगा। उन्होंने विदेश में नौकरी के अवसर तलाश रहे ज़िला के युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान भी किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन की निशानदेही का मामला लटका कर अधिकारी बचा रहे आरोपियों को : 6 महीने से पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर पंजाब की भूमि पर अवैध खनन के मामले को लेकर नहीं हुई कारवाई

गढ़शंकर । हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उपमंडल गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते बीत इलाके के गांव मजारी के पहाड़ों में अवैध तौर पर माईनिंग कर मैदान बनाने के छे महीने बाद भी उकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की उपराष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जनवरी को जिला हमीरपुर के दौरे पर आ रहे

हमीरपुर 30 दिसंबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 6 जनवरी को जिला हमीरपुर के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त हेमराज...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में कार्मस व इकनामिकस विभाग ने बैवीनार करवाया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में तेजिंद्र कौर धालीवाल डायरेकटर शिक्षा एसजपीसी, प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह के नेतृत्व कालेज के कार्मस व इकनामिकस विभाग दुारा बिलडिंग लर्निग आर्गेनाईजेशन इन ऐ कंटैपरेरी बिजनस इनवायरमेंट...
article-image
पंजाब

ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 21 ਕਿਲੋ ਗਾਂਜੇ ਅਤੇ 30 ਪੇਟੀਆਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਕਾਬੂ

ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, 21 ਸਤੰਬਰ :ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਵਿੱਢੀ ਗਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡਾ ਬਲ ਮਿਲਿਆ, ਜਦੋਂ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਠਗੜ ਅਤੇ ਬੰਗਾ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿਚ ਗਾਂਜਾ ਅਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਸ਼ਰਾਬ ਫੜਨ...
Translate »
error: Content is protected !!