सीपीएस ने ब्लॉक में विकास कार्यों की समीक्षा की : अधूरे विकास कार्यों को जल्द पूरा करें अधिकारी : आशीष बुटेल

by
एएम नाथ। पालमपुर 26 अक्टूबर :- पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र की 36 पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर खण्ड विकास अधिकारी पालमपुर के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने की।
बैठक में सीपीएस ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से पंचायत समिति सदस्यों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिये, ताकि लोगों को इन विकास कार्यों का समय पर लाभ मिल सके। इसके अलावा सभी लंबित विकास कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने को कहा और इन विकास कार्यों के लिए रखी धनराशि को समय सीमा के भीतर खर्च किया जा सके। उन्होंने जनहित व विकास से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है और सरकार पंचायतों को विकास के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवा कर सशक्त बनाया है। उन्होंने कहा कि पालमपुर विकास खंड के अंतर्गत वित्त वर्ष 2024-25 में मनरेगा मद् के अंतर्गत 608.98 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। जिसमें 145190 कार्य दिवस अर्जित किए गए हैं। इसमें 74 परिवारों ने 100 दिन से ज्यादा रोजगार कार्य पूर्ण किया है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के दौरान पालमपुर विकास खण्ड में 33 लाभार्थियों को आवास आबंटित किए गए। इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना में विकास खण्ड पालमपुर में 594 घर आवंटित कर दिये गये हैं।
15वें वित्त आयोग में लगभग 9 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ आम आदमी तक पहुंचे, इसके लिए सभी कार्य तय सीमा के भीतर पूर्ण किये जायें।
बैठक में बीडीओ पालमपुर भानु प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पालमपुर त्रिलोक चन्द , प्रदेश संयोजक कांग्रेस विजय कुमार , पंचायत समिति सदस्य और विभिन्न पंचायत के प्रधान , पंचायत सचिव , तकनीकी सहायक , ग्राम रोजगार सेवक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दामुवाला दरबार में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज : विशाल भंडारा एवम जागरण

बीबीएन, 20 फरवरी (तारा) : बरोटीवाला हरिपुर मार्ग पर स्थित दामुवाला दरबार मे 21 फरवरी शनिवार को विशाल भंडारा एवम जागरण बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। दरबार के निवेदक ज्ञानी सुखदेव सिंह(बाबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए शीतल अंगुराल को बीजेपी ने दी टिकट :बीजेपी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान

चंडीगढ़ :  बीजेपी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया ।बीजेपी की इस लिस्ट में बंगाल की 4 और पंजाब की एक सीट पर उम्मीदवार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरेलू हिंसा जैसी कुरीति की समाप्ति के लिए पारिवारिक मूल्यों की विरासत को संजोए रखना अनिवार्य: डॉ. डेज़ी ठाकुर

राज्य महिला आयोग ने घरेलू हिंसा पर किया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ऊना – हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग के सौजन्य से आज बचत भवन ऊना में घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केन्द्रों की सूचियां 13 अगस्त तक जन साधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : संसदीय एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के परिसीमन आदेश-2008 के अन्तर्गत जिला चम्बा के पुर्नगठित पाँचो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 1-चुराह (अ०जा०), 2-भरमौर (अ०ज०जा०), 3-चम्बा 4-डलहौजी व 5-भटियात के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!