69 मुद्दों पर हुई चर्चा : हरियाणा की नई विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन दिए जाने का मामला हरियाणा ने उठाया

by

चंडीगढ़ :  उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 21वीं बैठक चंडीगढ़ में हुई। अंतर राज्य परिषद सचिवालय के सचिव के़ मोसेस चालई की मौजूदगी में हुई इस बैठक में 69 मुद्दों पर चर्चा की गयी।

इनमें पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में अमृतसर में हुई बैठक में रखे गए मुद्दों पर भी विचार हुआ। उत्तरी क्षेत्रीय राज्यों ने सामाजिक और आर्थिक विकास के मुद्दों पर मिलकर चलने का निर्णय लिया है।
बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ़ टीवीएसएन प्रसाद, हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत, पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा शामिल हुए।
बैठक में डॉ़ प्रसाद ने सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने में क्षेत्रीय परिषदों का महत्व उजागर किया। इससे आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा मिलता है। मुख्य सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्रीय परिषद की बैठकें महत्वपूर्ण सामाजिक और आर्थिक विकास के मुद्दों पर चर्चा के नजरिए में समन्वय बनाती हैं। प्रसाद ने बैठक में हरियाणा की नई विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन दिए जाने का मामला भी उठाया। दरअसल, हरियाणा की नई विधानसभा के लिए रेलवे लाइट प्वाइंट के पास एक एकड़ जमीन हरियाणा सरकार चिह्नित कर चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी इसकी मंजूरी मिल चुकी है। हरियाणा सरकार द्वारा इसके बदले में चंडीगढ़ से सटे एमडीसी एरिया में यूटी प्रशासन को 12 एकड़ जमीन दी जाएगी। हालांकि इस जमीन से जुड़ा मामला अभी फॉरेस्ट क्लीयरेंस के चलते लटका हुआ है। मुख्य सचिव ने उत्तरी भारत के राज्यों को हिसार जिले में सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक राखीगढ़ी का भ्रमण करने व कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि गीतास्थली पर आने के लिए आमंत्रित किया। बैठक में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बलात्कार और यौन अपराधों के मामलों की त्वरित जांच की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण अंतर राज्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा पुलिस को बड़ी कामयाबी: बालू में 42.37 ग्राम चिट्टे सहित 1 गिरफ्तार : 217 ग्राम सोना, 479 ग्राम चांदी, 2 आई फोन और 64 हजार नकद भी बरामद

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बालू क्षेत्र में दबिश देकर नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिश्तों की सारी मर्यादाएं लांघी : बहन से लगाई शर्त की एवज में बेटी ने पिता से बनाए शारीरिक संबंध…फिर कर ली शादी

अमेरिका के नेब्रास्का से एक ऐसा ही घिनौना और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपनी ही सगी बेटी के साथ न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का तूफानी चुनाव प्रचार, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना : कांग्रेस सरकार अपने घोर वित्तीय कुप्रबंधन के कारण आज राज्य को गंभीर वित्तीय आपातकाल के दौर में ले आई

पूरे हिमाचल प्रदेश में भीषण आपदा के बाद से ही लगातार तमाम विकास कार्यों पर लगा हुआ है पूरी तरह से पूर्ण विराम एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
पंजाब

बह गृहस्थ जीवन धन्य हो जाता है यहां महापुरुषों के श्री चरण पड़ जाते : स्वामी भक्ति प्रसाद गिरी

सतयुग में व्यक्ति की आयु 1 लाख वर्ष होती थी त्रेता में 10000 वर्ष ,द्वापर में 1000 वर्ष और कलियुग में 100 वर्ष रह गई है/स्वामी भक्ति प्रसाद गिरी *अगर आपका इष्ट आपसे खुश...
Translate »
error: Content is protected !!