कांग्रेस ने की प्लानिंग कमेटी की घोषणा : प्रताप सिंह बाजवा को बनाया संयोजक

by

पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने रणनीति एवं योजना समिति का गठन किया है। इसमें 7 लोगों को शामिल किया गया है। समिति का संयोजक प्रताप सिंह बाजवा को बनाया गया है। इसके अलावा 4 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। यह आदेश पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने जारी किया है।

वहीं, समिति की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, जालंधर से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, विजय इंदर सिंगला, आलोक शर्मा और रविंद्र दलवी को दी गई है। गौर हो कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग गिद्दड़बाहा से और सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी डेरा बाबा नानक से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं।

अहम जिम्मेदारी – पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को भी मिली  :   कांग्रेस की तरफ से चारों सीटों के लिए प्रभारी, सह प्रभारी और संयोजक बनाए है। इस मौके कांग्रेस में वापसी करने वाले पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को भी जिम्मेदारी दी गई है। चब्बेवाल सीट के लिए उन्हें सह प्रभारी बनाया गया है। हालांकि मौजूदा सरकार ने उन पर आय से अधिक संपत्ति समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस समय वह जमानत पर चल रहे है।

विधानसभा हलका — गिद्दड़बाहा

जसवीर सिंह डिंपा- प्रभारी

कुलबीर सिंह जीरा- सह प्रभारी

कुलदीप सिंह वैद्य- संयोजक

बरनाला

विजय इंद्र सिंगला- प्रभारी

गुरकीरत सिंह- सह प्रभारी

हरदयाल सिंह कंबोज- संयोजक

चब्बेवाल

राना गुरजीत सिंह- प्रभारी

सुंदर शाम अरोड़ा- सह प्रभारी

पवन आदिया- संयोजक

डेरा बाबा नानक

तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा- प्रभारी

अरूना चौधरी- सह प्रभारी

बरिंदमीत सिंह पहाड़ा- संयोजक

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Development works done on war

Former Chief Minister Channi today addressed a huge crowd of people at Maroli Brahmana, Sahari, Fuglana and Jejon. Hoshiarpur/Daljit Ajnoha/November 14 :  Former Chief Minister and Jalandhar MP Charanjit Singh Channi today addressed a...
article-image
पंजाब

शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी ने 11 नवजात बेटियों को लोहड़ी डाली और स्कूल के विधार्थियों को लोहड़ी का सामान किया भेंट

गढ़शंकर : शिवालिक सोशल वेलफेयर सोसायटी रजि: पंजाब ने सरकारी एलिमेंट्री स्कूल मोहनवाल में 11 नवजात बेटियों को लोहड़ी डालने के लिए समागम आयोजित किया। इस मौके पर सोसायटी के पदाधिकारी और स्कूल स्टाफ...
article-image
पंजाब

Vastu can prove to be

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 13 :  Man has also been called the statue of mistakes, if a person wants to make tomorrow golden by learning from the mistakes of the past, then he will have to...
article-image
पंजाब

Mata Kalyani Mandir in Khanni

Hoshiarpur /Feb 1/Daljeet Ajnoha : The ancient Mata Kalyani Mandir on Jaijon Road in Khanni village, Hoshiarpur district, witnessed the grand conclusion of its weekly bhandara and Sri Mad Bhagwat Katha programme today, organized...
Translate »
error: Content is protected !!