वृद्धाश्रम भंगरोटू व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय डैहर में आवासियों को उपायुक्त ने भेंट किए दिवाली उपहार

by
एएम नाथ। मंडी, 30 अक्टूबर। जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने वृद्ध आश्रम भंगरोटू के सभी वृद्धजनों व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय के बच्चों को दीपावली के पावन पर्व पर शुभकामनाओं के साथ-साथ मिठाई व अन्य उपहार भेंट किए।
May be an image of 6 people and people smiling
उपायुक्त ने उपमंडल बल्ह के भंगरोटू स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों से मिलकर‌ उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
May be an image of 9 people and crowd उन्होंने उपमंडल सुंदरनगर के डैहर स्थित दिव्य मानव ज्योति अनाथालय के सभी बच्चों के साथ सीधा संवाद कर दीपावली की खुशियों का अनूठा उपहार प्रदान किया।
May be an image of 7 people, people studying and people smiling
उपायुक्त ने वृद्धजनों और विशेष बच्चों को संस्थानों में प्रदान की जा रही सुविधाओं का निरीक्षण भी किया तथा बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने में सहयोग का आश्वासन दिया।
May be an image of 10 people, people smiling and tableउन्होंने विशेष बच्चों से संवाद करते हुए उनसे उनके ज़िन्दगी के लक्ष्य के बारे में जाना तथा सभी से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने व भविष्य में नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए सहयोग का आग्रह किया। इस दौरान उपस्थित सभी वृद्ध जनों और बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह स्पष्ट झलक रहा था।
May be an image of 2 people
इस अवसर पर विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
उपायुक्त ने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, एसडीएम बल्ह स्मृति नेगी, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओ.पी. भाटिया और जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन आर ठाकुर भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

HRTC को 250 नई डीजल और 300 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात -उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित राणा। शिमला :   हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को जल्द ही 250 नई डीजल बसें मिलने वाली हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी अंतरराज्यीय ढली बस अड्डे के उद्घाटन के अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हैट्रिक लगाने वाले पूर्व विधायक भाजपा में शामिल: अविनाश राय खन्ना ने किया भाजपा में शामिल

गगरेट : कांग्रेस को चुनाव से पहले उस समय बड़ा झटका लगा है जब पार्टी के तीन बार के विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राकेश कालिया भाजपा में शामिल हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खुम्ब उत्पादन का प्रशिक्षण लेने के लिए ऊना के 40 किसान पालमपुर रवाना: अशोक धीमान

ऊना, 25 अक्तूबर: किसानों की आय दोगुनी करने की कवायद को आगे बढ़ाते हुए बागवानी विभाग जिला ऊना के किसानों को चैधरी श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में खुम्ब (मशरूम) की खेती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगर उन्हें कुछ हुआ तो भुगतना पड़ेगा अंजाम – डल्लेवाल 23 दिनों से आमरण अनशन पर : सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन पर पंजाब सरकार को क्यों चेताया

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पंजाब सरकार को साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो इसके लिए राज्य की पूरी मशीनरी...
Translate »
error: Content is protected !!