भाजपा नेता गलत जानकारी देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कर रहे गुमराह – मुख्यमंत्री सुक्खू

by
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मुख्यमंत्री ने दीं कई सौगातें , बिझड़ी में लोक निर्माण विभाग के नए उप-मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया
बड़सर-शाहतलाई सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का किया लोकार्पण,  सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क मार्ग के विस्तारीकरण की आधारशिला भी रखी
रोहित : बड़सर । मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में लोक निर्माण विभाग के नए उप-मंडल कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नए उप-मंडल कार्यालय के खुलने से डढवाल क्षेत्र में सड़कों के रख-रखाव में सुधार होगा जिससे लोगों को सहूलियत मिलेगी। अब तक बड़सर उपमंडल पर 600 किमी सड़कों के रख-रखाव का कार्यभार था लेकिन अब बिझड़ी में नया कार्यालय खुलने से लोक निर्माण विभाग ज्यादा प्रभावी तरीेके से कार्य करने में सक्षम होगा।
मुख्यमंत्री ने 3.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 12 किलोमीटर लंबी बड़सर-शाहतलाई सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष शाहतलाई, दियोटसिद्ध और अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इस सड़क मार्ग से सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने 24 किमी लंबे सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क मार्ग के उन्नयन/विस्तारीकरण की आधारशिला भी रखी। इस कार्य पर 26.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगेे। यह सड़क मार्ग अभी 3.2 मीटर चौड़ा है जिसका 5.5 मीटर तक विस्तारीकरण किया जाएगा।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नादौन और शाहतलाई पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नादौन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज शिमला में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बजट की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने बजट तैयार करने के लिए सभी अनिवार्य औपचारिकताओं को समयबद्ध पूरा करने के दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दस में से पांच गारंटियों को पहले ही पूरा कर चुकी है और अन्य गारंटियों को पूरा करने के लिए भी तैयारी की जा रही है।
May be an image of 5 people, temple, dais and text
मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुर्खियों में बने रहने के लिए नेता प्रतिपक्ष आए दिन बेतुकी और आधारहीन बयानबाजी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में अंतर्कलह का बोलबाला है और पार्टी पूरी तरह कई टुकड़ों में बंट चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा नेता गलत जानकारी देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में हिमाचल प्रदेश पहला राज्य है जिसने एक माह में अपने कर्मचारियों को दो बार वेतन अदा किया है लेकिन यह जानकारी प्रधानमंत्री को नहीं दी गई। प्रदेश सरकार ने अक्तूबर माह का वेतन चार दिन पहले अदा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने 22 माह के कार्यकाल में कर्मचारियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया है।
उन्होंने कहा कि सिर्फ एक बार वेतन अदा करने में देरी हुई जिसे राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बना दिया गया। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं के सुविधाओं के स्तर में गिरावट वाले बयान की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जनता को दी रही सुविधाओं में सुधार के लिए प्रदेश सरकार निरतंर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि हिमाचल 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक देश का सबसे समृद्ध और खुशहाल प्रदेश बने इसके लिए प्रदेश सरकार निरन्तर आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, सुजानपुर के विधायक कैप्टन (सेवानिवृत्त) रंजीत सिंह राणा, पूर्व विधायक मंजीत डोगरा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, अध्यक्ष एपीएमसी हमीरपुर अजय शर्मा, हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुभाष डढवालिया, विवेक कुमार, नादौन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन (सेवानिवृत्त) पृथ्वी चंद, उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए नादौन तैयार : 3 को आरएस बाली करेंगे उदघाटन, 5 को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे समापन – DC हेमराज बैरवा

देश-विदेश की टीमों के स्वागत के लिए सजने लगा नादौन का रामलीला ग्राउंड, 5 नवंबर को अनुज शर्मा और गौरव कौंडल जैसे कलाकार भी मचाएंगे धमाल नादौन 01 नवंबर। पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां 24 तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 04 जनवरी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेओए (आई टी) प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की : परीक्षा का परिणाम घोषित करने के निर्णय के लिए आभार किया व्यक्त

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय ।  शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज ओक ओवर शिमला में जेओए (आई टी) पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई की : 15 से 28 अक्टूबर तक होगी चंबा पांगी में शूटिंग खूबसूरत वादियों के फिल्माऐं जाएंगे फिल्म में दृश्य

चम्बा, 6 अक्टूबर :कुछ तो खास है चंबा की हसीन वादियों में,हॉलीवुड फिल्म निर्माता काफी अरसे के बाद उपरांत आ रहे हैं फिल्म शूटिंग के लिए। हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द...
Translate »
error: Content is protected !!