गिद्दरबाहा के लोगों को आसानी से बहकाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री भगवंत मान का राजा वडिंग और भारतीय जनता पार्टी नेता मनप्रीत सिंह बादल पर निशाना

by

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को गिद्दरबाहा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर निशाना साधा. सीएम मान ने उनपर गिद्दरबाहा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के दौरान ‘कुछ नहीं करने’ का आरोप लगाया. पंजाब की चार विधानसभा सीट-गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला-के लिए उपचुनाव 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

गिद्दरबाहा से आम आदमी पार्टी  उम्मीदवार हरदीप सिंह ‘डिम्पी’ ढिल्लों के लिए प्रचार करते हुए मान ने कहा कि मनप्रीत बादल और राजा वडिंग ने 29 साल तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ नहीं किया.

‘गिद्दरबाहा के लोगों को बहकाया नहीं जा सकता’ :   सीएम मान ने दावा किया कि गिद्दरबाहा के लोगों को आसानी से बहकाया नहीं जा सकता, क्योंकि वे जानते हैं कि पारंपरिक पार्टियों के नेताओं ने उन्हें बार-बार धोखा दिया है. मतदाताओं से ढिल्लों को विजयी बनाने की अपील करते हुए मान ने कहा कि गिद्दरबाहा के लोगों के पास अब एक ऐसा उम्मीदवार चुनने का मौका है जो उनका अपना है. इस बार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों के रूप में गिद्दड़बाहा के लोगों की आवाज विधानसभा में गूंजेगी. मुझे गिद्दड़बाहा के क्रांतिकारी लोगों पर गर्व है. इस बार वो ईमानदार और काम की राजनीति करने वाली पार्टी का बटन दबाकर इतिहास रचेंगे.

राजनीति काम के आधार पर करनी चाहिए- सीएम मान
इस वर्ष की शुरुआत में हुए संसदीय चुनावों में लुधियाना से राजा वडिंग के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद यह विधानसभा सीट रिक्त हो गई. बीजेपी ने गिद्दरबाहा से मनप्रीत बादल को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने वडिंग की पत्नी अमृता वडिंग को अपना उम्मीदवार बनाया है. खिड़कियांवाला, हरिके कलां, कोटाली अबलू और बेंताबाद में लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि राजनीति केवल काम के आधार पर की जानी चाहिए, जो ‘आप’ ने पिछले ढाई वर्षों में असाधारण रूप से किया है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजी गई राहत सामग्री पर जीएसटी माफ किया जाए – पवन दीवान

केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखकर रखी माँग लुधियाना: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और जिला शहरी कांग्रेस कमेटी (लुधियाना) के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला...
article-image
पंजाब

एक को पीएम बनना है तो दूसरे को सीएम. मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- राहुल गांधी और सिद्धू की प्रॉब्लम एक जैसी

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि दोनों ही नेता शीर्ष पदों की चाह रखते हैं लेकिन...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में रोडवेज बस कंडक्टर पर हमला निंदनीय : खन्ना खन्ना ने घटना का लिया कड़ा नोटिस, ऐ.डी.जी.पी. से की करवाई की मांग

होशियारपुर 4 अप्रैल : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने अज्ञात आपराधिक तत्वों द्वारा गढ़शंकर में बस कंडक्टर पर हमला कर उसकी बेरहमी से पिटाई करने के मामले का कड़ा नोटिस...
article-image
पंजाब

केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाकर : किसान-मजदूरों ने काला दिवस मनाया

गढ़शंकर – कुल हिंद किसान सभा व कुल हिंद मजदूर यूनियन ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ट्रक यूनियन गढ़शंकर में कैप्टन करनैल सिंह की अगुवाई में केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाकर किसान मजदूर...
Translate »
error: Content is protected !!