ब्रिटिश उप उच्चायोग चंडीगढ़ ने मनाया किंग चार्ल्स का जन्मदिन

by

चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप उच्चायोग ने ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन को लेकर पार्टी की मेजबानी की। किंग का जुड़ाव में चंडीगढ़ और पंजाब का विशेष रहा है।  2006 में उन्होंने चंडीगढ़, पटियाला, आनंदपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब का दौरा किया। 2010 में वे दोबारा पटियाला आए और शहरी पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए चंडीगढ़ में पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पीईडीए) का दौरा किया। इसके बाद वह फतेहगढ़ साहिब जिले के हंसाली गांव में जैविक खेती पर चर्चा के लिए गए।

2013 में उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी, दून स्कूल और देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान का भी दौरा किया। किंग के जन्मदिन समारोह में राज्य सरकारों, राजनीति, कला, शिक्षा, व्यवसाय, मीडिया और खेल जगत के प्रतिनिधियों का विविध समूह शामिल हुआ। यह कार्यक्रम यूके और भारत के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को दर्शाने वाले ‘लिविंग ब्रिज’ का भी जश्न मनाता है, जो निरंतर मजबूत होता जा रहा है।

उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट ने कहा: “चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्र से आए मित्रों के साथ महामहिम का जन्मदिन मनाना हमारे लिए गर्व की बात है भारत और इसकी संस्कृति के प्रति महामहिम का गहरा प्रेम सर्वविदित है, और पर्यावरणीय स्थिरता और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के उनके प्रयास यहां गहराई से प्रतिबिंबित होते हैं। हमें आशा है कि आने वाले वर्षों में यूके और भारत के बीच ‘लिविंग ब्रिज’ और भी मजबूत होगा।” ब्रिटिश उप उच्चायोग, चंडीगढ़, यूके और भारत के बीच मजबूत सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

47 विभागों में होंगे ऑनलाइन ट्रांसफर…… नोडल अधिकारी नियुक्त, काडर भी होंगे पब्लिक

जालंधर। प्रदेश के 47 विभागों में ऑनलाइन स्थानांतरण होंगे। मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति को लेकर सभी विभागों को ग्रुप ‘ए’ या ग्रुप ‘बी’ श्रेणी के नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।...
article-image
पंजाब

पंजाब के DGP गौरव यादव केंद्र में DG पद के लिए पैनल में शामिल

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव को केंद्र में किसी केंद्रीय सुरक्षा बल/एजेंसी के महानिदेशक (DG) पद के लिए पैनल में शामिल किया गया है। 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर के एनएसएस वॉलंटियर्स ने गुरदासपुर के केशोपुर मियानी वेटलैंड में तीन दिन का लगाया नेचर कैंप

गढ़शंकर।  पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ के जॉइंट डायरेक्टर साइंस एंड एनवायरनमेंट आउटरीच की तरफ से एनवायरनमेंट एजुकेशन प्रोग्राम के तहत बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के इको क्लब को...
Translate »
error: Content is protected !!