एकीकृत परामर्श एवं जांच केन्द्रों में स्वैच्छिक एचआईवी जांच में बढ़ोतरी : 1472 गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा 127394 ग्रामवासियों को एचआईवी विषय पर जानकारी दी

by
हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने आज यहां बताया कि समिति द्वारा एड्स जागरुकता एवं प्रदेश में एचआईवी के सक्रिय मामलों का पता लगाने के लिए समय-समय पर जागरुकता कार्यक्रमों एवं जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण समिति द्वारा 12 अगस्त से 12 अक्तूबर, 2024 तक दो माह का एकीकृत स्वास्थ्य अभियान एवं सघन जागरुकता अभियान चलाया गया। इसके अर्न्तगत दो माह के भीतर 3,63,674 लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता एवं संवेदनशील समुदाय को विभिन्न बीमारियों जैसे टीबी, हेपेटाइटिस-बी एवं सी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एचआईवी व यौन रोगों की जांच करना तथा इन सभी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरुक करना था।
दो माह तक चलाए गए इस अभियान के अनेक सकारात्मक पहलू सामनेे आए। प्रदेश में कार्यरत एकीकृत परामर्श एवं जांच केन्द्रों में स्वैच्छिक एचआईवी जांच में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस अभियान के दौरान 1472 गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा 127394 ग्रामवासियों को एचआईवी विषय पर जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के अन्तिम चरण में सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के दौरान 2 अक्तूबर को 3615 ग्राम पंचायतों में 217600 लोगांे को एचआईवी तथा यौन रोगों के प्रति जागरूक रहने एवं एचआईवी से पीड़ित व्यक्तियों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर लगभग 1,50,000 प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई।
हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा चलाए गए इस अभियान में आशा कार्यकर्ताओं, परामर्शदाताओं और गैर सरकारी संस्थाओं के कार्यकताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। 200 आशा कार्यकर्ताओं ने 7,0342 घरों में जाकर लोगों को एचआईवी/एड्स एवं टीबी के बारे में जागरूक किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा की भर्तियों पर उठ रहे सवालों का जवाब दे सरकार : जयराम ठाकुर

भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के खनबगा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

बड़ग्राम पंचायत के खनबगा में बिजली व्यवस्था बदहाल, लोगों में बढ़ रहा रोष, बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग, खनबगा के ग्रामीणों ने उठाई आवाज एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) : उपमंडल भरमौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समर्थकों कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ जयराम ठाकुर ने मनाया लोहड़ी का पर्व

ए एम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने आवास पर लोहड़ी पर्व मनाया। इस दौरान उनके अधिकारिक आवास ग्रांट लॉज 12 पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों और पार्टी के नेताओं का जमावड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परशुराम जयंती पर भटियात में भव्य आयोजन : विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन, हुनेरा में परशुराम वाटिका विकसित होगी, 5 लाख की घोषणा

सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों पर चला संदेश, क्षेत्रीय विकास पर भी जोर एएम नाथ। चुवाड़ी (चंबा) : भटियात क्षेत्र में श्री परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा गरनोटा और हुनेरा...
Translate »
error: Content is protected !!