हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जल्द होगा गठन : CM सुख्खू

by

रोहित भदसाली । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की सिफारिशों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) को भंग कर दिया गया है और नए पदाधिकारियों के साथ एक नई कमेटी की घोषणा जल्दी ही की जाएंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत सिंह की सिफारिशों पर बुधवार को पूरी पीसीसी इकाई को भंग कर दिया।

सीएम सुक्खू ने कहा कि नए चेहरों के साथ नई कमेटी का गठन किया जाएगा क्योंकि कई पदाधिकारी सरकार का हिस्सा बन गए हैं। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजिंदर राणा और हर्ष महाजन समेत कुछ पदाधिकारी तो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो चुके हैं। दिसंबर 2022 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन नहीं किया गया है।

कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि नई पीसीसी में विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व होगा क्योंकि पार्टी गुटबाजी से ग्रस्त है। अंदरूनी कलह के कारण पार्टी को राज्यसभा की एक सीट भाजपा के हाथों गंवानी पड़ी, क्योंकि इस साल की शुरुआत में संपन्न हुये चुनाव में कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी।

सीएम सुक्खू ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इकाई को भंग करने का निर्णय पीसीसी अध्यक्ष की सिफारिश पर किया गया था। उन्होंने कहा कि एक नई कार्य समिति का गठन किया जाएगा। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होने के लिये हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां आए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडोलू अग्निकांड के प्रभावित परिवार को जिला परिषद मनोज मनु ने दी राहत सामग्री

एएम नाथ। चम्बा : विकास खण्ड मैहला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव मंडोलू में बुधवार देर रात को एक घर में आग लग गई । जिसमें परिवार का पूरा सामान जलकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

73 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी : शातिरों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये शिकायतकर्ता को 12 घंटे तक घर में रखा डिजिटल अरेस्ट

रोहित भदसाली।  हमीरपुर : जिला हमीरपुर के एक सेवानिवृत्त एचएएस अफसर से 73 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने सीबीआई अफसर बनकर ठगी को अंजाम दिया। सेवानिवृत्त अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीन, टी-शर्ट या अन्य गैर फॉर्मल कपड़े पहनने सचिवालय समेत सरकारी दफ्तरों में रोक : अधिकारी और कर्मचारी पहन कर आए तो होगी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई

शिमला : हिमाचल प्रदेश सचिवालय समेत सरकारी दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारी अगर जीन, टी-शर्ट या अन्य गैर फॉर्मल कपड़े पहनकर आए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। इस सबंध में प्रधान सचिव सामान्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे तीन सौतेले भाईयों की मौत, दोस्त गंभीर घायल  

गढ़शंकर: गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर गांव बोड़ा के निकट एक मोटरसाइकिल के अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण मोटरसाइकिल पर स्वार चार व्यक्तियों में से तीन सौतेले भाईयों की दुर्घटनास्थल...
Translate »
error: Content is protected !!