चंद मिनट के 3 करोड़ लेता है ये सिंगर – कभी हिंदू से बन गया था मुस्लिम : अंबानी भी हैं इनके फैन, नाम दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

by

फिल्मों की कहानी लोगों को जितना बांधे रखती है उतना ही फिल्मों के गाने भी लोगों को कई बार सीट से चिपकाए रखते हैं. कुछ फिल्में तो ऐसी हैं जो अपनी स्टोरी लाइन से ज्यादा गानों की वजह से ज्यादा पॉपुलर हैं. इन गानों को आवाज देने वाले सिंगर्स की किस्मत भी समय के साथ बदलती रही. 60 के दशक में लता मंगेशकर अपनी आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर सिनेमा जगत पर लंबे वक्त तक राज किया.

उस जमाने में लता के अलावा मोहम्मद रफी और मन्ना डे, एक गाने के लिए करीबन 300 रुपये लेते थे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सिंगर के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारत का हाइएस्ट पेड सिंगर बन गया है. ये फिल्म में चंद मिनट के गाने के इतने रुपये ले लेता है कि जितना कि आप सोच भी नहीं सकते. खास बात है कि ये सिंगर अरिजीत सिंह, सोनू निगम और श्रेया घोषाल नहीं बल्कि कोई और है.

भारत का सबसे ज्यादा फीस लेने वाला सिंगर :   भारत में एक गाने की सबसे मोटी फीस लेने वाला इकलौता सिंगर कोई और नहीं बल्कि ए आर रहमान हैं.  फिल्म इंडस्ट्री के इनसाइडर्स की मानें तो ए आर रहमान बाकी सिंगर्स से ज्यादा मोटी फीस एक गाने की चार्ज करते हैं. ज्यादातर रहमान अपने ही कंपोज किए गाने गाते हैं. लेकिन अगर वो किसी और के गाने को आवाज देते हैं तो प्रोड्यूसर्स उन्हें उसकी मोटी फीस देते हैं.

एक गाने की 3 करोड़ है फीस :   मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ए आर रहमान एक गाने के करीबन 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. खास बात है कि ये कोई फुल टाइम सिंगर नहीं है. ये सिंगर के अलावा संगीतकार और गीतकार भी हैं. खास बात है कि ए आर रहमान की आवाज से अंबानी परिवार भी मंत्रमुग्ध है. यहां तक कि राधिका और अनंत अंबानी के शादी फंक्शन में अंबानी खानदान ने ए आर रहमान और श्रेया घोषाल को भी इनवाइट किया था. जहां पर दोनों ने मिलकर ‘बरसों रे मेघा’ और ‘तेरे बिना’ गाने को रिक्रएट किया था. ए आर रहमान के फेमस गानों में ‘मसक्कली’, ‘सन सनानन सना’, ‘रांझणा’, ‘जय हो’, ‘कुन फाया कुन’, ‘रोजा’ और ‘मां तुझे सलाम’ शामिल हैं.

2 गिनीज वर्ल्डरिकॉर्ड :  ए आर रहमान के नाम 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हैं. पहला रिकॉर्ड ‘वंदे मातरम’ गाने के नाम है. इन्होंने इस गाने को कई अलग-अलग भाषाओं में गाया है. दूसरा रिकॉर्ड ओरिजनल गाने को कंपोज करने का है.

बाकी सिंगर्स की सैलरी :   रिपोर्ट्स के मुताबिक ए आर रहमान के बाद श्रेया घोषाल एक गाने के करीबन 25 लाख रुपये लेती हैं. तीसरे नंबर पर सुनिधि चौहान हैं. जो करीबन 18 से 20 लाख चार्ज करती हैं. सूत्रों की मानें तो चौथे नंबर पर अरिजीत सिंह हैं जो सेम अमाउंट लेते हैं. जबकि पांचवें नंबर पर सोनू निगम हैं जो एक गाने के 15 से 18 लाख लेते हैं.

बदला था धर्म :   ए आर रहमान का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था लेकिन इनके परिवार ने साल 1988 में मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया. जिसके बाद इन्होंने एएस दिलीप कुमार से बदलकर अपना नाम अल्लाह रक्खा रहमान कर लिया. जिस वक्त रहमान ने अपना धर्म बदला था वो 23 साल के थे. इस्लाम अपनाने को लेकर बीबीसी टॉक शो में इन्होंने खुलकर बात की थी. इस इंटरव्यू में कहा था कि एक सूफी ने उनके पिता का इलाज किया था और कुछ सालों बाद जब वे उनसे मिले, तो उनकी बातों से प्रभावित होकर उन्होंने इस्लाम अपना लिया.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के नदी जल पर केवल पंजाब का ही अधिकार, लेकिन पंजाब का पानी दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा : सुखबीर सिंह बादल

जालंधर : पंजाब के जालंधर में आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहुंचे हैं। उन्हाेंने पार्टी में शामिल हुए कई कांग्रेस और आप नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ जालंधर...
article-image
पंजाब , समाचार

1 की मौत, 1 लापता, 2 गंभीर घायल : चम्बा में मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की कार रावी नदी में गिरी

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिले में मेडिकल कॉलेज चंबा के चार इंटर्न डॉक्टरों की कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। हादसा चंबा-पठानकोट नेशनल हाइवे पर परेल धार के पास रात करीब...
article-image
पंजाब

गाड़ी पर अज्ञात मोटर साइकिल स्वारो द्वारा गोली चलाई

जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों द्वारा कहा गया के मामला संदिग्ध है गाड़ी कब्जे में ले ली है जांच के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बिसत दोआब नहर पर बिंजो के...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur: ADC Reviews Progress of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 20 : Additional Deputy Commissioner (Development) Nikas Kumar today chaired a review meeting at the district administrative complex to take stock of the progress of various programmes and development works being implemented...
Translate »
error: Content is protected !!