HP शिवा प्रोजेक्ट से बदलेगी बिलासपुर के किसानों की तकदीर : सुन्हाणी के 120 बीघा में फलदार पौधों की होगी प्लांटेशन

by
विकासखंड झंडूता में उद्यान विभाग की पहल,   बागवानी से किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ
रोहित भदसाली।  बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की सुन्हाणी पंचायत में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए एक बड़ी पहल की जा रही है। इस योजना के तहत 120 बीघा भूमि का चयन कर उद्यान विभाग ने इसमें अनार, अमरूद, लीची और संतरे जैसे उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधे लगाने की योजना बनाई है।
रविवार को आयोजित एक बैठक में किसानों को इस परियोजना के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें बागवानी के माध्यम से आर्थिक लाभ कमाने के प्रति जागरूक किया गया। एचपी शिवा प्रोजेक्ट के निदेशक डॉ. देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए फलदार पौधे बिलासपुर जिले में बागवानी को सुदृढ़ बनाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की इस पहल के तहत उद्यान विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों को बागवानी के प्रति प्रेरित कर रहा है ताकि उन्हें अधिक आय प्राप्त हो सके।
डॉ. ठाकुर ने जानकारी दी कि एचपी शिवा प्रोजेक्ट का दायरा पहले 600 हेक्टेयर था, जिसे अब बढ़ाकर 1200 हेक्टेयर कर दिया गया है। इस विस्तार के तहत जिले में उच्च गुणवत्ता वाले अनार, अमरूद, लीची और संतरे के पौधे लगाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य जिले में बागवानी के क्षेत्र को बढ़ावा देना और किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ प्रदान करना है। बैठक में उद्यान विभाग के अधिकारी अरविंद गौतम, रमेश कुमार कौंडल, सुरेंद्र कौशल, राजेश कौशल, बलिराम, ओंकार चौधरी, और कृष्ण दयाल सहित कई किसान उपस्थित रहे।
मार्च में शुरू होगी प्लांटेशन
बैठक के दौरान किसानों को बताया गया कि प्लांटेशन कार्य मार्च में शुरू किया जाएगा। इसके पहले, किसानों द्वारा एक समिति का गठन कर जमीन को समतल किया जाएगा। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विभाग की ओर से किसानों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक कार्यान्वित किया जा सके।
विभाग का लक्ष्य है किसानों को सशक्त बनाना
एचपी शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत उद्यान विभाग का लक्ष्य है कि बिलासपुर के किसानों को बागवानी के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाए। विभाग परियोजना के आगामी लक्ष्यों को पूरा करने और अन्य फल प्रजातियों के उत्पादन को भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे किसानों की आय में और वृद्धि हो सकेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 अभ्यर्थी पास नहीं कर पाए टाइपिंग टेस्ट – पद रखना पड़ गया रिक्त

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड-1001 जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के एक पद का नतीजा घोषित कर दिया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चपलाह में वर्षा जल संग्रहण डैम का कार्य 60 प्रतिशत कंपलीट, मॉनसून से पहले पूरा करेंगे कार्यःवीरेंद्र कंवर

पानी एकत्र कर किसान के खेत तक पहुंचेगा पानी, लगभग 2500 की आबादी को होगा लाभ ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरीश राणा की मुक्ति का पहला कदम… हरीश राणा के खाने और सांस लेने के पाइप हटे, AIIMS में पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया जारी : अब आगे क्या?

नई दिल्ली : 13 सालों से जिंदा लाश बनकर जी रहे हरीश राणा अब अपनी मुक्ति की ओर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पैसिव यूथेनेशिया के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य संसदीय सचिव ने 14 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक पाठशाला कडयाह के भवन का लोकार्पण किया

पाठशाला में एक अतिरिक्त कमरे के निर्माण को दो लाख रुपए तथा नावीं के काटल अनुसूचित जाति बस्ती सम्पर्क मार्ग को 50 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक...
Translate »
error: Content is protected !!