अखिल भारतीय गुज्जर महासभा की मीटिंग अड्डा झूगियां में गुज्जर रैजीमेंट बनवाने के लिए योजना बनाने पर विचार चर्चा

by

गढ़शंकर। अखिल भारतीय गुज्जर महासभा की मीटिंग अड्डा झूगियां में हुई। जिसमें हिमाचल प्रदेश में प्रकाशित की गई एक किताब में गुज्जर विरादरी के खिलाफ की गई टिप्पिणयों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उकत किताब के प्रकाशिकों के खिलाफ हम सभी को संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। इस दौरान दून गुज्जर महासभा के अध्यक्ष संजय कुमार संजू ने गुज्जर विरादरी की भलाई के लिए गुज्जर महासभा का विस्थार को अनिवार्य करार दिया और सैना में गुज्जर रैजीमेंट बनवाने के लिए योजना बनाने के लिए कहा। जिला परिशद सदस्य पवन कटारिया ने महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को वधाई दी व बीत ईलाके में चल रही समरपण संस्था तारीफ करते हुए गुज्जर महासभा दुारा किए गए सम्मान के लिए गुज्जर महासभा का अभार प्रकट किया। पंजाब अध्यक्ष ओम प्रकाश मीलू ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यावाद किया। विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने हमेशा विरादरी की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहने का विश्वास दिलाया। बीसी कमिशन के सदस्य सुभाष चंद्र रामपुर ने कहा कि गुज्जर बिरादरी के बच्चों को सिख जाति का सर्टीफिकेट बनाने का काम उनकी कोशिशे से शुरू हो गया। महासचिव शेर सिंह जिंदल ने मंच संचालन की भूमिका अदा की। जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने स्वर्गीय भगत राम दुारा समाज के लिए कार्यो की सराहना की और आम आदमी पार्टी दुारा गुज्जर विरादरी के युवा को टिकट देने की सराहना की। इस समय राज पाल चौहान, जोग राज मीलू, सोहन लाल चेची, रतन कुमार धनेड़ा प्रधान चांगर गुज्जर सभा, हरी कृष्ण लुधियाना, अशोक कुमार लुधियाना, चरनजीत सिंह थोपिया, राम शाह करतारपुर, विजय कुमार सीनयिर उपाध्यक्ष माछीवाड़ा नगर कौंसिल आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस में फिर घमासान: जिला प्रधान सौरभ मदान पर FIR : महिला नेता ने लगाए बदसलूकी और धक्का देने के आरोप

PCC डेलीगेट शिवानी शर्मा की शिकायत पर मकबूलपुरा पुलिस ने BNS की चार धाराओं में केस दर्ज किया; मदान ने आरोपों को बताया झूठा, 12 लाख रुपये के लेन-देन का किया दावा अमृतसर, 4...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तीन युवकों की मौत : तीसा मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कैंपर

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा–तीसा मुख्य मार्ग पर गुनु नाला के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक बोलेरो कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 फीट गहरी खाई में...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर की ओर से होशियारपुर वासियों को ग्रीन दीवाली मनाने का आह्वान

होशियारपुर, 23 अक्टूबर:   डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने जिला वासियों को वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने के अभियान में सार्थक योगदान डालने के लिए ग्रीन दीवाली मनाने का आह्वान किया है। डिप्टी कमिश्नर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मजदूरों के हक में आए किसान : प्रवासी मजदूरों की गांव में एंट्री बंद, नी पंचायत ने गांव से बाहर निकल जाने के फैसले से गांव में तनाव

गढ़शंकर, 1 दिसंबर  : माहिलपुर ब्लाक के गांव रामपुर सैनिया की नवनियुक्त पंचायत सदस्यों व गांववासियों ने गांव में पंचायत जमीन और दूसरों की जमीन पर झुग्गिया बनाकर रह रहे प्रवासी मजदूरों को गांव...
Translate »
error: Content is protected !!