सत्ती ने 79 पात्र परिवारों को इंडैक्शन चूल्हे वितरित किए

by

ऊना: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जिला परिषद सभागार ऊना में लगभग 79 पात्र परिवारों को इंडैक्शन चूल्हे वितरित किए। इस अवसर पर लाभार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चूल्हे मनरेगा में 100 दिन का कार्य पूर्ण कर चुके लाभार्थियों को प्रोत्साहन के रूप में दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में विद्युत उत्पादन, जलाशयों, सुरंगों, पुल व पुलियों, भवनों, सड़कों, सिंचाई, जल निकास तट बंध, बाढ़ नियंत्रण इत्यादि के निर्माण कार्यों की मुरम्मत या रख-रखाव के कार्य शामिल होते है।
उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड से पंजीकृत कामगारों व उनके परिवार के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार अनेकों योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड के साथ पंजीकृत कामगार की दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख रुपए तथा प्राकृतिक मृत्यु पर दो लाख रुपए की सहायता राशि परिवार को प्रदान की जाती है। इसके अलावा कामगार के दो बच्चों को शिक्षा के लिए भी मदद दी जाती है। पंजीकृत कामगार के पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को 8400 रूपए प्रति वर्ष, नौवीं से बारहवीं तक के लिए 12 हजार रूपए प्रतिवर्ष, स्नातक कर रहे विद्यार्थियों के लिए 36 हजार रूपए प्रतिवर्ष, स्नातकोत्तर वाले विद्यार्थियों को 60 हजार, आईटीआई के लिए 48 हजार तथा पाॅलिटेक्निकल काॅर्स के लिए 60 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा व्यावसाय संबंधी काॅर्स के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि दो बच्चों के विवाह के लिए भी लाभार्थी को 51 हजार रुपए की सहायता राशि देने का प्रावधान है। उन्होंने पंचायत प्रधानों से आहवान किया पात्र परिवारों के पंजीकरण करवाएं ताकि वह इन योजनाओं का लाभ उठा सके।
सत्ती ने कहा कि कामगार बोर्ड में पंजीकृत लाभार्थी को मुख्यामंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 लाख 50 हज़ार रूपए की आर्थिक मदद भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पंजीकृत विधवा लाभार्थियों को 15 सौ रूपए प्रतिमाह विधवा पेंशन दी जाती है।
कार्यक्रम में एपीएमसी अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा, महामंत्री राहुल देव, जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम, श्रम अधिकारी पे्रम सिंह चम्बयाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में गांव इटावा एमपी फंड से लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई मजबूती

सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन, कहा—जनसुरक्षा और विकास मेरी प्राथमिकता पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून। गांव इटावा में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते...
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों को वितरित किए फल व सब्जियां

ग्रामीण विकास मंत्री फोन पर प्रतिदिन 50 कोरोना संक्रमितों से ले रहे अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की फीडबैक ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने...
हिमाचल प्रदेश

कालेज प्रशासन को सौंपा ज्ञापन : एबीवीपी सोलन ने रिजल्ट घोषित में गड़बड़ी व खामियों का लगाया आरोप

सोलन। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित किए गए बीए, बीएससी, बीकॉम के पहले वर्ष के परिणाम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं की ओर से सोलन कालेज में विरोध प्रदर्शन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

75 करोड़ की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र से मिली मंजूरी : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 मार्च. हरोली विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों से 75 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 को केंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!