सीपीएस रहे छह विधायक विधानसभा सदस्यता से दें इस्तीफा: सुरेश कश्यप

by

शिमला । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि सीपीएस मामले में हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले के बाद छह विधायकों को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देना चाहिए। ये सीपीएस हिमाचल प्रदेश पर केवल आर्थिक बोझ थे। भाजपा एक स्वर में लगातार सभी छह सीपीएस की नियुक्तियों का विरोध कर रही थी और जो निर्णय उच्च न्यायालय द्वारा आया है वह ऐतिहासिक है।

सुरेश कश्यप ने शुक्रवार को कहा कि सभी सीपीएस असंवैधानिक माने जाते है, यह उच्च न्यायालय द्वारा जारी ऑर्डर में भी लिखा गया है। यह सभी नियुक्तियां ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के अंतर्गत आती है और जल्द ही सभी पूर्व सीपीएस, पूर्व विधायक बन कर रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर सभी पूर्व सीपीएस को अपना अपना पद छोड़ देना चाहिए।

कश्यप ने कहा कि सुना है कि हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य संसदीय सचिव की नियुक्तियों को रद करने के निर्णय को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की है। वहीं, चौपाल से भाजपा विधायक बलवीर वर्मा ने भी सुप्रीम कोर्ट में इस मसले में केविएट दायर की है कि इस पर निर्णय से पहले उनका पक्ष भी सुना जाए। दोनों मामले अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए लगेंगे। इसका सीधा मतलब है कि सरकार अपने गलत निर्णय को लगातार बचाने का प्रयास कर रही है, पर जिस प्रकार से उच्च न्यायालय का निर्णय आया है वह स्पष्ट और साफ है।

उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के निर्णय के बाद वीरवार को मुख्य संसदीय सचिवों ने अपने कार्यालय खाली कर दिए हैं जबकि आवास खाली करने के लिए एक माह का समय दिया है। जो भी सरकारी पैसा इन विधायकों एवं पूर्व सीपीएस द्वारा सरकार का खर्चा गया है वह सरकारी खजाने वापिस आना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी- डिप्टी स्पीकर रौड़ी 

गढ़शंकर, 28 दिसंबर: मुख्यमंत्री सरदार भगवान सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करने के लिए वचनबद्ध है और पंजाब सरकार गांवों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व सैनिकों ने मानद नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत पूर्व सैनिकों ने आज ओक ओवर में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। राज्य सरकार के हाल ही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भगवान शिव का मंदिर जिस पर हर 12 साल में गिरती बिजली : खंडित होता है शिवलिंग, फिर होता चमत्कार

एएम नाथ। कुल्लू : देश में भगवान शिव के कई मंदिर हैं। इनमें से कई मंदिर ऐसे हैं, जो चमत्कारिक हैं। इन मंदिरों के बारे में कई कथाएं और कहानियां प्रचलित हैं। भगवान शिव का...
article-image
पंजाब

चुनावी ड्यूटी संबंधी डीटीएफ का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम गढ़शंकर से मिला

गढ़शंकर, 11 मई : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब इकाई गढ़शंकर का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुखदेव डांसीवाल के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 में कर्मचारियों और शिक्षकों की समस्याओं और चुनाव ड्यूटी को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!