जनता को भ्रमित कर रहे भाजपा नेता जयराम , अनुरागऔर बिन्दल : नरेश चौहान

by

शिमला, 17 नवंबर :  मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए हिमाचल प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अनुराग ठाकुर, जयराम ठाकुर और राजीव बिन्दल जब भी दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं तो वे हिमाचल प्रदेश और उसकी सरकार के खिलाफ झूठी जानकारी फैलाकर जनता को भ्रमित करते हैं।

इससे प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचता है और इन नेताओं द्वारा हिमाचल सरकार के खिलाफ किया गया दुष्प्रचार गलत संदेश देता है।

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा नेताओं का उद्देश्य जनता के बीच गलत जानकारी फैलाना और प्रदेश की सरकार की छवि को खराब करना है। उन्होंने हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों के दौरान भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर बताकर हिमाचल सरकार को बदनाम करने की कोशिश की थी। लेकिन मुख्यमंत्री सुक्खू ने समय रहते कदम उठाकर यह साबित कर दिया कि वह एक सक्षम मुख्यमंत्री हैं, जो प्रदेश के कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन दे रहे हैं।

चौहान ने यह भी सवाल उठाया कि इन भाजपा नेताओं का चुनावी प्रचार में इस प्रकार का दुष्प्रचार करना क्या सही है? क्या इन नेताओं द्वारा चुनावी माहौल को दूषित करना, समाज को बांटना और झूठे संदेश फैलाना लोकतंत्र के लिए उचित है? उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा नेताओं को राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी मानती है, लेकिन व्यक्तिगत दुश्मन नहीं।

एक सवाल के जवाब में नरेश चौहान ने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा के नेताओं को अब महाराष्ट्र में प्रचार के लिए भेजने की जरूरत इसलिए पड़ रही है क्योंकि वहां पार्टी के पास योग्य नेता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को अपनी नाकामी का सामना करना पड़ रहा है और अब हिमाचल के नेताओं को वहां भेजा जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

17 से 28 मार्च तक आयोजित होगा होली मेला मैड़ी – DC जतिन लाल

ऊना, 1 मार्च – उत्तर भारत का प्रमुख धार्मिक आयोजन होली मेला मैड़ी इस वर्ष 17 से 28 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 25 मार्च को निशान साहिब(झंड़ा चढ़ाने) की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने किया थानाकलां, ककराणा व समूरकलां स्कूल का निरीक्षण

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला ऊना के राजकीय (आदर्श) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककराणा व राजकीय प्राथमिक पाठशाला समूरकलां का निरीक्षण किया। इस दौरान राघव शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर कांगड़ा में निकली पदयात्रा, युवाओं ने लिया मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी का संकल्प

एएम नाथ। कांगड़ा, 23 मार्च: शहीद दिवस के अवसर पर मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम के अंतर्गत भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत मेरा युवा भारत अभियान के अंतर्गत राजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लदरौर में एसडीएम ने किया तीन दिवसीय सायर मेले का शुभारंभ

भोरंज 15 सितंबर । लदरौर का तीन दिवसीय सायर मेला रविवार को आरंभ हो गया। भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने बाबा लखमीर दास की पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!