घुसपैठियों पर हमारी पार्टी का स्टैंड साफ, हम देश के हर नागरिक की सुरक्षा करेंगे सुनिश्चित : जयराम

by

झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, “दो राज्यों में जो चुनाव हो रहे हैं और जो माहौल हम देख रहे हैं, उससे साफ है कि दोनों जगह हमारी सरकार बनेगी.”

जयराम ठाकुर ने कहा कि झारखंड लगातार विकास में पिछड़ रहा है. NDA की ईमानदार सरकार बनेगी. हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश के अनुभव से सीखा है इसीलिए वहां फिर से भाजपा की सरकार आई. हम झारखंड में भी यही अनुरोध करने आए हैं कि हिमाचल में जो स्थिति उन्होंने (कांग्रेस) पैदा की है, वह यहां भी न दोहराई जाए.

उन्होंने आगे कहा कि घुसपैठियों पर हमारी पार्टी का स्टैंड साफ है कि हम देश के हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, लेकिन यह मंजूर नहीं है कि विदेशी यहां आकर यहां के संसाधनों और सुविधाओं पर कब्जा करें और देश के खिलाफ काम करें. जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारा मकसद घुसपैठियों को चुन-चुन कर भगाना है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

ku casino 711 – Cổng Ngõ

ku casino 711 ku casino 711 là một trong những trong căn nguyên trực bé xíu đường nổi nhảy, sở hữu đến mang lại người bắt buộc sử dụng thời dịp phiêu bạt hàng...
article-image
Uncategorized , पंजाब

डैम सेफ्टी एक्ट के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पारित

चंडीगढ़।  पंजाब और हरियाणा में पानी को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार  को पंजाब विधानसभा ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के फैसले के खिलाफ सर्वसम्मति से...
Translate »
error: Content is protected !!