पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे राजोआना की दया याचिका पर राष्ट्रपति से विचार करने का अनुरोध : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति से की ये गुजारिश

by

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति सचिव को निर्देश दिया कि वह दया याचिका राष्ट्रपति के समक्ष विचार के लिए पेश करें।  सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर राष्ट्रपति से विचार करने का अनुरोध किया है। कोर्ट ने राष्ट्रपति से दो सप्ताह में याचिका पर निर्णय लेने का आग्रह किया है। साल 1995 में हुए बेअंत सिंह की हत्या के मामले में राजोआना को मौत की सजा सुनाई गई थी। इस मामले की अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी।

कोर्ट ने राष्ट्रपति से दो सप्ताह में बलवंत सिंह की दया याचिका पर विचार करने का भी आग्रह किया है। बता दें कि 1995 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या हुई थी। इस मामले में अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी।

न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति पी के मिश्रा और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने राष्ट्रपति से दो सप्ताह के भीतर याचिका पर विचार करने का अनुरोध किया। पीठ ने कहा कि आज मामला विशेष रूप से रखे जाने के बावजूद भारत सरकार की ओर से कोई भी उपस्थित नहीं हुआ। पीठ केवल इस मामले के लिए एकत्र हुई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

होटल मालिक के घर पर फायरिंग, विदेश से आया था धमकी भरा कॉल

चंडीगढ़ : पंजाब के चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में होटल मालिक मनप्रीत सिंह सैनी के घर पर मंगलवार की रात दो नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, होटल मालिक को कुछ...
article-image
पंजाब

2 कारों की जबरदस्त टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल: टायर फटने से हुआ हादसा : कार में लगी आग

  लुधियाना -फिरोजपुर राष्ट्रिय  मार्ग पर गांव शेखूपुरा के नजदीक दो कारों की जबरदस्त टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई जब्कि पांच गंभीर रूप से घायल हो गये,दुर्घटना इतनी जबरदस्त कि  दोनों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13,000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को करारा झटका : बेल्जियम कोर्ट ने भारत प्रत्यर्पण का दिया आदेश… कहा- निष्पक्ष सुनवाई होगी

मेंहुल चोकसी को एक और झटका लगा है जब बेल्जियम की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले से जुड़े मामले में भारत को उसके प्रत्यर्पण...
article-image
पंजाब

पंजाब की किसानी उद्योगों, रोजगार तथा आर्थिकता को नष्ट कर देगी लैंड पूल्लिंग स्कीम : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि पंजाब सरकार लैंड पूल्लिंग स्कीम के अंतर्गत पंजाब के २० बड़े शहरों में...
Translate »
error: Content is protected !!