55 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद – आरोपी फरार

by
गढ़शंकर, 20 नवंबर : थाना माहिलपुर पुलिस ने लसाडा गांव के एक घर से 55 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है, जबकि पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया।
इस संबध में जानकारी देते हुए थाना माहिलपुर के एस एच ओ रमन कुमार ने बताया कि ए एस आई गुरनेक सिंह को मुखबिर ने सूचना दी थी कि साहिल उर्फ शम्मी पुत्र तिलक राज गांव लसाडा चूरा पोस्त बेचने का धंधा करता है और उसपर छापेमारी की जाए तो भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद किया जा सकता है।
इस सूचना पर ए एस आई गुरनेक सिंह, ए एस आई बलवीर सिंह और ए एस आई अमरजीत सिंह ने साहिल के घर पहुंचकर तलाशी ली तो उसके घर के एक कमरे में बनाई बेसमेंट से पुलिस को तीन प्लास्टिक के बोरे मिले जिसमें चूरा पोस्त रखा हुआ था। तीनों बोरों में से 55 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। उन्होंने बताया साहिल उर्फ शम्मी के विरुद्ध थाना माहिलपुर में मुकद्दमा दर्ज किया गया है
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चब्बेवाल उपचुनाव : नोडल अधिकारियों के साथ ADC राहुल चाबा की ओर से बैठक

होशियारपुर, 18 अक्टूबर :  विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के संबंध में आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज)-कम-रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने चुनाव प्रक्रिया के लिए तैनात विभिन्न विभागों के...
article-image
पंजाब

142 ग्राम हेरोइन सहित गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक युवक काबू 

गढ़शंकर, 7 दिसम्बर: पुलिस विभाग द्वारा नशा तस्करों खिलाफ आरंभ की महिमा तहत डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख तथा एसएचओ  गढ़शंकर जय पाल के नेतृत्व में गढ़शंकर की पुलिस द्वारा एक मोटरसाइकिल चालक युवक...
article-image
पंजाब

राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा का गढ़शंकर पहुंचने पर भव्य स्वागत

गढ़शंकर- प्रदेश में 2022 मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपनी गतिविधियां तेज कर दी गई है। इसी के मद्देनजर राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्या) के राष्ट्रीय संयोजक शेर...
article-image
पंजाब

5 किलो चिट्टा, 2 किलो अफीम, पिस्टल और कारतूस बरामद : 5 तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : पुलिस ने नशा व हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े अलग-अलग...
Translate »
error: Content is protected !!