पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए पेंशनर अदालत आयोजित : 15 शिकायतों में से 10 का मौके पर ही किया निपटारा

by

होशियारपुर, 21 नवंबर :   जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के अशोक चक्र हाल में आज ऑडिट दिवस के संबंध में एस.डी.एम. होशियारपुर संजीव शर्मा की अध्यक्षता में पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों की शिकायतों के समाधान के लिए विशेष पेंशनर अदालत का आयोजन किया गया।

एस.डी.एम. संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कुल 15 शिकायतें आई ,जिनमें से 10 का मौके पर निपटारा का दिया गया जबकि
3 शिकायतें ए.जी पंजाब के स्तर की थी व 2 शिकायतें ज़िला शिक्षा अधिकारी (से) के स्तर की थी। ए.जी पंजाब से जुड़ी शिकायत को उनके पास
आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है जबकि ज़िला शिक्षा अधिकारी को उनसे संबंधित शिकायत के संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस अदालत का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को पेंशन से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रदान करना था। इस दौरान विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत की, जिनमें पेंशन की गणना, भुगतान में देरी, फैमिली पेंशन संबंधित मुद्दे और अन्य प्रशासनिक कठिनाइयां शामिल थी।

एसडीएम ने कहा कि पेंशनरों और उनके परिवारों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अदालत में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया और समस्याओं को सुलझाने में सक्रिय योगदान दिया। पेंशनरों ने इस पहल की सराहना की और इसे उनके हितों की रक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
इस मौके पर एसपी मनोज ठाकुर, सहायक एकाउंट अधिकारी प्रदीप कुमार, एएओ करण, सीनियर एकाउंटेंट नितेश पंवर भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साढ़े 3 करोड़ के डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी बरामद : सीबीआई ने महिला डॉक्टर के लॉकर को खुलवाया

चंडीगढ़: पी.जी.आई. के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पौने 12 बजे दिल्ली नंबर की 2 गाडिय़ों में सी.बी.आई. की टीम आई।  टीम सीधा ब्रांच मैनेजर...
article-image
पंजाब

आवारा कुत्तो ने चार वर्षीय बच्ची को नोच कर मार डाला

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें आवारा कुत्तों के झुंड ने एक चार वर्षीय बच्ची की जान ले ली। बच्ची अपने माता-पिता के साथ...
article-image
पंजाब

22 को अग्रवाल भवन में धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : अग्रवाल सभा की ओर से 22 सितंबर को अग्रवाल भवन, महाराजा अग्रसेन रोड (हरियाना रोड), होशियारपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जानकारी देते हुए प्रधान सुरिंद्र कुमार...
article-image
पंजाब

जिले के 162 गांवों में 100 प्रतिशत हुआ कोविड टीकाकरण: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात

अब तक जिले में लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण की लगाई जा चुकी है 520337 डोजिज होशियारपुर: जिला प्रशासन की ओर से मिशन फतेह-2 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर चलाए गए अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!