2 दिसंबर को दोपहर एक बजे श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिख साहिबानों की बुलाई बैठक : सुखबीर बादल समेत 2007-17 के मंत्रियों को किया तलब

by

अमृतसर : जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने 2 दिसंबर को दोपहर एक बजे श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिख साहिबानों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के साथ 2007-2017 के दौरान पद पर रहे मंत्रियों, 2015 की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्यों और मौजूदा अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को बुलाया गया है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में सुखबीर बादल और 2007-17 के दौरान अकाली दल के मंत्रियों को सजा सुनाई जा सकती है। कुछ दिन पहले सुखबीर बादल श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए थे और उन्होंने मांग की थी कि उन्हें तनखैया घोषित किए हुए तीन महीने से अधिक का समय बीत चुका है और उन्हें अब सजा सुनाई जानी चाहिए। वहीं, दो दिन पहले श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने भी संकेत दिए थे कि मुद्दों को लेकर कुछ दिनों में बैठक बुलाई जा सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

 25 लाख के चैक संसद तिवारी ने गांवों व गढ़शंकर के विकास कार्यों के लिए किए वितरित : क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को सुना; आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर भी हुई चर्चा 

सांसद मनीष तिवारी ने की पार्षदों से मीटिंग गढ़शंकर, 9 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने गढ़शंकर म्युनिसिपल काउंसिल में प्रधान त्रिंमबक दत्त की अगुवाई में पार्षदों...
article-image
पंजाब

बीबी जागीर कौर के बेगोवाल डेरे पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम की दबिश : नगर पंचायत की सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर पूछताछ

कपूरथला : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बीबी जागीर कौर के बेगोवाल डेरे पर दबिश दी और करीब दो घंटे टीम बीबी जागीर कौर से नगर पंचायत की सरकारी जमीन पर कब्जे को...
article-image
पंजाब

15 लाख रुपए की लागत से बनने वाली स्टेडियम के निर्माण कार्य की मंत्री अरोड़ा ने करवाई शुरुआत

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता हमेशा प्रदेश का विकास रहा है और हमेशा यह यकीनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या S-500 का भारत में बनना फाइनल? …S-400 से कितना खतरनाक, जो दुनिया को हिला देगा!

नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा के दौरान, देश के रक्षा गलियारों में S-500 ‘प्रोमिथियस’ एयर डिफेंस सिस्टम की चर्चा ज़ोरों पर है। भारत पहले से ही S-400 सिस्टम...
Translate »
error: Content is protected !!