बाइक चोरी करने पर दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

by
गढ़शंकर, 26 नवंबर : थाना माहिलपुर पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
जसकरण सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी गणेशपुर ने बयान दिया है कि वह पालदी अड्डे पर दुकान करता है, उसने बताया कि 4 जनवरी 2024 को वह अपनी बाइक स्प्लेंडर नंबर पीबी 07 ए टी 4479 पर सवार होकर गारमेंट्स की दुकान पर गया था और जब वह दुकान से बाहर आया तो देखा कि उसकी बाइक वहां नहीं थी। जसकरण सिंह ने बताया कि उसने अपनी बाइक की काफी तलाश की तो उसे पता चला कि उसकी बाइक रोहित सुआन उर्फ रोमी पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी ठंडा व सुखदीप उर्फ दीपू पुत्र जोगिंदर पाल निवासी गुजरपुर कलां थाना नवांशहर जोकि अपने नानके गांव में रहता है ने चोरी किया है और चोरी किया बाइक लेकर फगवाड़ा रोड़ पर खड़ा है। जसकरण सिंह ने बताया कि उसने अपने दोस्त की सहायता से रोहित सुआन को काबू करके उसने पुलिस के हवाले किया है इसलिए इनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।
थाना माहिलपुर पुलिस ने जसकरण सिंह के बयान पर उक्त लोगों के विरुद्ध बाइक चोरी करने के आरोप में धारा 303(2),3(5) बी एन एस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवराज सिंह गुरदासपुर से नहीं लड़ेंगे चुनाव : एक्स हैंडल पोस्ट पर इन अटकलों पर विराम लगा दिया

चंडीगढ़, 02 मार्च । क्रिकेटर युवराज सिंह पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव नही लड़ेंगे। युवराज सिंह ने शुक्रवार रात एक्स हैंडल पोस्ट पर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। युवराज सिंह के गुरदासपुर से...
article-image
पंजाब

पंजाब में जबरन वसूली का खेल शुरू कर रही आप सरकार….. भाजपा व्यापारियों के साथ खड़ी : अनिल सरीन

चंडीगढ़, 22 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनिल सरीन ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य बदहाली के दौर से गुजर रहा है।...
article-image
पंजाब

कनाडा में सड़क हादसे में तीन पंजाबी छात्रों की मौत : छात्र कुछ समय के लिए पढ़ाई के लिए गए थे कनाडा

कनाडा में सड़क हादसे में तीन पंजाबी छात्रों की मौत का मामला सामने आया है। हादसा चलती कार का टायर फटने से हुआ। मृतकों में समाना निवासी रसमदीप कौर, अमलोह के नजदीक बुरकदा गांव...
Translate »
error: Content is protected !!