धीरा उपमंडल की विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों का किया निरीक्षण : उपमंडल स्तर भी विकास कार्यों की समीक्षा को आयोजित होंगी बैठकें : डीसी

by
आपदा प्रभावित परमार नगर, घराणा बच्छुबाई में लोगों की समस्याएं भी सुनीं,  थुरल प्राइमरी स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों से भी हुआ संवाद
एएम नाथ। धर्मशाला, 26 नवंबर: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि अब जिला में विकास कार्यों को गति देने के लिए उपमंडल स्तर भी नियमित तौर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी इसमें पंचायत में चल रहे विकास कार्योंे तथा राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा की जाएगी ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को फील्ड में विजिट करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित हो सके। मंगलवार को उपायुक्त हेमराज बैरवा ने धीरा उपमंडल में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने तथा अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित करने के उपरांत कहा कि राजस्व कार्यों के निपटान के लिए सभी उपमंडलाधिकारियों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा सभी मामलों के समयबद्व निस्तारण के लिए कारगर कदम उठाएं।
उन्होंने कहा कि तकसीम, इन्तकाल, निशानदेही जैसे अनेक राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लोगों को प्रतिदिन राजस्व अधिकारियों से मिलना पड़ता है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम आदमी को राजस्व सम्बन्धित मामलों में जल्द राहत प्रदान करने के प्रयास किए जाएं।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भूमि से सम्बन्धित विषयों को सप्ताहवार एवं दैनिक आधार पर निपटाने करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके साथ ही विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पंचायतों में विकास कार्यों का निरीक्षण भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खंड विकास अधिकारी की भूमिका अहम होती है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को विकास के तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने पंचायतों में विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का सदुपयोग करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट के सही प्रबंधन से कूड़ा निष्पादन से संबंधित अत्याधिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। इसलिए प्लास्टिक वेस्ट के प्रबंधन को लेकर आज ग्रामीण स्तर से ही कार्य करने की जरूरत है। गांवों में भूमि तलाश कर प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन युनिट का निर्माण सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन युनिट को लेकर सभी अधिकारी गंभीर प्रयास करें और आने वाले महिनों में यह इकाइयां धरातल पर दिखनी चाहिए।
उपायुक्त ने गत वर्ष आपदा से प्रभावित गांवों परमार नगर, घराणा बच्छुबाई में लोगों के भी मिले। इसके साथ ही थुरल प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया तथा बच्चों के साथ भी संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर एसडीएम सलीम आजम तथा बीडीओ सिकंदर सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

22 वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जनरल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शानों शौकत के साथ शुरू : फुटबॉल अकेडमी  श्री आनंदपुर साहिब और फागवाड़ा ने अपने अपने शुरूआती मैचों में की जीत दर्ज

गढ़शंकर- ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा करवाया जा रहा 22वां राज्य स्तरीय ओलम्पियन जरनैल सिंह फुटवाल टूर्नामेंट पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठा  संरक्षक टूर्नामेंट कमेटी के नेतृत्व में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाबी हमारे बड़े भाई : बसों पर भिंडरावाले के पोस्टर विवाद पर बोले सीएम सुक्खू – सीएम ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें आश्वासन दिया

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों व गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला दूसरे भी विधानसभा में उठा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस मामले को दूसरे दिन दोबारा सदन...
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी के एक पद के लिए काॅउंसलिंग 15 जुलाई को : दिव्यांग श्रेणी

ऊना, 3 जुलाई – कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक(जेबीटी) का एक पद बैच आधार पर दिव्यांग श्रेणी(आॅर्थो) में भरा जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जेबीटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुन्तर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए प्राप्त हुई वन स्वीकृति : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भुन्तर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए वन स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इससे कुल्लू घाटी की सुरम्य वादियों के प्रवेश द्वार के...
Translate »
error: Content is protected !!