बकाया बिजली बिल को मामूली ब्याज के साथ जमा करके भविष्य में होने वाली बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता : वन टाइम सैटलमेंट पॉलिसी का लाभ उठाएं: एक्सियन सुमित धवन

by
गढ़शंकर,  27 नवंबर: बिजली विभाग के डिफाल्टर उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा ओ.टी.एस. (वन टाइम सैटलमेंट) पॉलिसी के तहत संदेश दिया गया है कि बकाया बिजली बिल को मामूली ब्याज के साथ जमा करके भविष्य में होने वाली बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।
     पावरकॉम गढ़शंकर के कार्यवाहक इंजीनियर (एक्सियन) सुमित धवन ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए जो ओ.टी.एस. जारी की गई है, उसका लाभ उठाकर उपभोक्ताओं को न केवल भारी जुर्माने और ब्याज से मुक्ति मिलेगी, बल्कि पावरकॉम द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के दौरान उनके घर, दुकान, फैक्ट्री आदि के कनैक्शन काटने जैसी समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि पावरकॉम के फाइनैंस सर्कुलर संख्या  35/2024 के माध्यम से घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं, जिनके पास 30 सितम्बर 2023 तक का बकाया खड़ा है, का भुगतान करने का अवसर प्रदान किया गया है।
उपभोक्ता बकाया बिजली बिल का भुगतान वार्षिक 10 प्रतिशत ब्याज के साथ कर सकते हैं, जबकि इस योजना से पहले उपभोक्ताओं को बकाया बिल पर 18 प्रतिशत कम्पाऊंडिंग शुल्क, विलंब शुल्क जुर्माना और ब्याज राशि आदि का भुगतान करना पड़ता था। इस योजना से अब उपभोक्ताओं को इन सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। एक्सियन सुमित धवन ने बताया कि यह योजना 22 दिसंबर 2024 तक लागू रहेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सात आरोपियों पर मामला दर्ज : पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में

मुकेरिया; 28 जुलाई: पुलिस थाना मुकेरियां फारेस्ट रेंज आफिसर की शिकायत के आधार सरकारी जंगल महिताबपुर में पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता फारेंस्ट...
article-image
पंजाब

ग्राम पंचायत बाट के गांव काली और न्याँन में नये ट्रांसफार्मर स्थापित : विधायक नीरज नैय्यर

लोगों को वोल्टेज संबंधी समस्याओं से मिलेगी निजात एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों को बिजली वोल्टेज की समस्या से राहत प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत...
article-image
पंजाब

फरीदकोट प्रदेश में सबसे अधिक सर्द स्थान, तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

चंडीगढ़, 4 दिसंबर : पंजाब का फरीदकोट राज्य में सबसे सर्द स्थान रहा, जहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन के कारण गायब हुए कई पहाड़ : गढ़शंकर के बीत इलाके के रूपनगर के साथ लगते जंगलों व पहाड़ियों पर खनन माफिया सरगर्म

गढ़शंकर, 20 सितंबर : गढ़शंकर उपमंडल के शिवालिक की पहाड़ियों पर बीत इलाके के कुछ गांव रूपनगर जिले के सीमा के साथ स्टे हुए है। इन गांवों के जंगलों व पहाड़ों पर खनन माफिया...
Translate »
error: Content is protected !!