धर्मार्थ अस्पताल भोटा के बाहर फिर धरने पर बैठे लोग , जमकर की नारेबाजी

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर  :  राधास्वामी सत्संग ब्यास के चैरिटेबल अस्पताल भोटा के बाहर बुधवार को सैकड़ों लोग फिर धरने के लिए जुट गए। बीते सोमवार को लोगों ने यहां पर प्रदर्शन किया था। लोगों ने सरकार से लिखित आश्वासन मांगा था कि राधास्वामी प्रबंधन की मांग को जल्द पूरा किया जाए और इसकी लिखित जानकारी प्रबंधन को दी जाए। सरकार की ओर से अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया है। धरना के दौरान अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।
बीते दिनों चैरिटेबल अस्पताल के बंद होने की सूचना अस्पताल के गेट पर लगाने से लोग भड़क गए थे। नाराज लोगों ने सोमवार को शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे तक लोग अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन करते रहे। लेकिन सरकार से लिखित आश्वासन नहीं मिलने पर लोगों ने फिर धरना दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मारपीट करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज

गढ़शंकर, 16 नवंबर  : थाना माहिलपुर पुलिस ने सुरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी कालेवाल फ़तू की शिकायत पर मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। सुरजीत सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक….. डोडा में वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में गहरी खाई में गिरी गाड़ी, कई जवान घायल 2-3 जवानों की हालत अभी नाजुक एएम नाथ। जम्मू :  भारतीय सेना के साथ बड़ा दर्दनाक और दुखद हादसा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के डोडा...
article-image
पंजाब

मीनार-ए-बेगमपुरा व श्री गुरु रविदास मेमोरियल के अधूरे कार्य जल्द होंगे पूरे : जसवीर सिंह गढ़ी

पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने मीनार-ए-बेगमपुरा का किया दौरा गढ़शंकर/होशियारपुर, 13 फरवरी : पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज संत समाज के साथ मीनार-ए-बेगमपुरा, श्री खुरालगढ़ साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!