बद्दी में CBI की बड़ी कार्रवाई – 10 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में तीन गिरफ्तार

by
एएम नाथ। बद्दी :  जिला सोलन के तहत औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई ने ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं प्रवर्तन अधिकारी और एक सलाहकार समेत कुल तीन आरोपियों को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया. इन पर पांच लाख रुपये कैश और पांच लाख रुपये सेल्फ चेक से लेने के आरोप हैं।
24 नवंबर को दर्ज किया था मामला
सीबीआई ने दो आरोपियों के खिलाफ बीते 24 नवंबर को मामला दर्ज किया था. इस मामले में आरोप है कि आरोपी प्रवर्तन अधिकारी ने शिकायतकर्ता की फर्म के पीएफ मांग के मामले को निपटने के लिए रिश्वत देने के लिए कहा था।
यह मांग ईपीएफओ कार्यालय बद्दी के पास लंबित है. अधिकारियों पर यह भी आरोप हैं कि फर्म को यह भी कहा गया था कि उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो वसूली 45-50 लाख रुपये की होगी. ऐसे में इसे सेटल करने के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई. सीबीआई ने भविष्य निधि संगठन बद्दी के प्रवर्तन अधिकारी और अन्य अज्ञात ईपीएफओ अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।
जाल बिछाकर किया गया गिरफ्तार
सीबीआई ने जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. इन तीनों रुपयों को शिमला में सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा सीबीआई ने बद्दी, शिमला और चंडीगढ़ में सात स्थानों पर आरोपियों के घर के साथ आधिकारिक परिसरों की भी तलाशी ली. सीबीआई ने तलाशी के दौरान चंडीगढ़ में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त के परिसर से 23.5 लाख रुपये की नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं. मामले पर आगामी कारवाई अमल में लाई जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स निर्माण हेतू तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समपन्न

ऊना, 28 जुलाई – बेहतर आपदा प्रबंधन और प्रतिक्रिया हेतू युवा स्वयंसेवकों की टास्क फोर्स के निर्माण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर डीआरडीए के सभागार में समपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर के समापन्न अवसर...
article-image
पंजाब , समाचार

अस्सी के करीव तूड़ी से भरे दो ट्रकों सहित ट्रैकटर ट्रालियों को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया

गढ़शंकर: जिलाधीश के निर्देशों के बावजूद उद्योगों दुारा तूड़ी का उपयोग बिभिन्न कार्यो के लिए जारी है और प्रशासन और पुलिस भी कोई कड़ा कदम उठा नहीं रहे। आज माहिलपुर पुलिस थाने के समक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने सीएम राहत कोष के तहत जरूरतमंदों को वितरित की सहायता राशि

रोहित भदसाली। ऊना, 30 सितंबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत गरीब और वंचित व्यक्तियों को वित्तीय सहायता का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!