कांग्रेस छोड़ना गलती थी मेरी – दलवीर सिंह गोल्डी की कांग्रेस में वापसी की घोषणा

by
संगरूर :  संगरूर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी राजनीतिक गलती स्वीकार की। गोल्डी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस छोड़ने का निर्णय उनके लिए गलत था, और अब वह जल्द ही कांग्रेस में वापस आकर पार्टी की सेवा करेंगे।
गोल्डी ने कहा, “आम आदमी पार्टी में शामिल होना एक बड़ी गलती थी, जिसे मैं जल्द ही सुधारने का इरादा रखता हूं।” वह यह भी कहते हैं, “शाम को भुल्लिया घर आ जाए, उसे भुल्लिया नहीं कहते, इसलिए मैं जल्दी ही अपने घर लौट आऊंगा।”
गौरतलब है कि दलवीर सिंह गोल्डी ने छह महीने पहले कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। लेकिन आम चुनावों के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ने का फैसला किया और अब कांग्रेस में अपनी वापसी का ऐलान किया है। गोल्डी का कहना है कि कांग्रेस के साथ उनका जुड़ाव बहुत मजबूत है, और वह पार्टी में वापसी करके उसे और मजबूत करेंगे।
संगरूर में राजनीति के नए मोड़ की ओर एक कदम : गोल्डी की कांग्रेस में वापसी से न केवल सियासी हलचलें तेज हो सकती हैं, बल्कि यह संकेत भी देता है कि आने वाले समय में सियासी समीकरणों में बदलाव हो सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेल मैदान को लेकर हुई तकरार के बाद महिला सरपंच के पति द्वारा एक युवक के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत के बाद गांव में मामला गर्माया  

युवाओं के विरोध के चलते पुलिस पार्टी खाली हाथ लौटी गढ़शंकर।  खेल मैदान को लेकर हुई तकरार के बाद ग्राम पंचायत महिंदवाणी गुज्जरां की महिला सरपंच के पति द्वारा गांव के ही एक युवक...
article-image
पंजाब

सामाजिक समानता के लिए काम करना ही डा. अम्बेडर को सच्ची श्रद्धांजलि : निमिशा मेहता

गढ़शंकर :  भाजपा नेता निमिशा मेहता द्वारा अपने साथियों समेत अपने निवास पर डा. भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न गांवों के पंचों, सरपंचों तथा नंबरदारों ने पहले...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से आई दस किलो हेरोइन समेत एक तस्कर दबोचा

चंडीगढ़, 19 फरवरी । काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने एक नशा तस्कर को 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित हो रहे नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!