रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए अफसर के पक्ष में विरोध प्रदर्शन : राज्य में आज तहसीलदारों की हड़ताल

by
पंजाब भर में तहसीलदारों की ओर से बड़ी हड़ताल का ऐलान किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अरेस्ट तहसीलदार के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके चलते सभी तहसीलदार 10 बजे बरनाला में एकत्रित होकर पंजाब सरकार और विजिलेंस विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे। वैसे इस हड़ताल से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
खबर के मुताबिक, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने तहसीलदार सुखचरण सिंह को 50 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी को अमरीक सिंह निवासी गांव बिहला, जिला बरनाला की शिकायत के आधार पर अरेस्ट किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि उसके दोस्त हरभजन सिंह, निवासी गांव मौर नाभा, जिला बरनाला को उक्त तहसीलदार से 2 कनाल 4 मरले कृषि योग्य भूमि की रजिस्ट्री करानी थी, लेकिन उसने इसके बदले शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की बरनाला इकाई ने जाल बिछाया और उक्त तहसीलदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के पटियाला रेंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब: साधु-संतों की धरती पर आपसी भाईचारे की मिसाल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब एक ऐसी पवित्र भूमि है, जहां संत, साधु, पीर और फकीरों की परंपरा ने हमेशा समाज को शांति, एकता और प्रेम का संदेश दिया है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी 14वें फुटबॉल टूर्नामेंट एवं इंटरस्टेट एथलेटिक मीट में बतौर मुख्य मेहमान हुए शामिल : खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत करते हैं : सांसद मनीष तिवारी

गढ़शंकर, 19 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत करते हैं, जैसे हमें बीमारियों के खिलाफ लड़ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब

कर्नल बाठ की पत्नी ने सीएम मान के वादे पर उठाया सवाल : कहा…..टूटता दिख रहा है सीएम का न्याय दिलाने का भरोसा

पटियाला। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ व उनके बेटे अंगद सिंह के साथ मारपीट के मामले में मुख्यमंत्री पर कार्रवाई न करने आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप कर्नल बाठ की पत्नी जसविंदर कौर बाठ...
Translate »
error: Content is protected !!