AAP विधायक नरेश यादव को 2 साल कैद व 11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई : कुरान शरीफ बेअदबी में

by
मालेरकोटला। मालेरकोटला में करीब आठ वर्ष पहले हुई कुरान शरीफ की बेअदबी के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परमिंदर सिंह ग्रेवाल की अदालत ने शनिवार को दिल्ली के महरौली से आप के विधायक नरेश यादव को दो वर्ष की कैद व 11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर मालेरकोटला जेल भेज दिया है।
इससे पहले मार्च 2021 में नरेश यादव व आरोपित नंद किशोर को ट्रायल कोर्ट ने बरी कर दिया था। पुलिस दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने में विफल रही थी। बता दें कि मालेरकोटला के लोगों को 25 जून 2016 को कुरान के फटे हुए पन्ने मिले थे। पुलिस ने तब नंद किशोर, विजय कुमार व गौरव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विधायक के वकील बोले, ऊपरी अदालत में देंगे चुनौती :  विजय की पटियाला से गिरफ्तारी के बाद उसके बयान के आधार पर विधायक नरेश यादव को मामले में नामजद किया गया था। यादव की तरफ से विजय कुमार के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए पैसों व आरएसएस से उनके संबंध की जांच की अर्जी दायर की गई थी।
शनिवार को अदालत के निर्णय के बाद नरेश यादव के वकील एनएस धालीवाल ने कहा कि वह इस निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। नरेश यादव की जमानत याचिका पर अदालत सोमवार को सुनवाई करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीएचसी बीनेवाल में नेत्रदान एवं देहदान जागरूकता शिविर, चार ने किया मरणोपरांत देहदान और 10 ने नेत्रदान का संकल्प

रोटरी आई बैंक व कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी की पहल, लोगों को किया गया जागरूक गढ़शंकर। नेत्रदान एवं देहदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और इस महान मानवीय कार्य के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य...
article-image
पंजाब

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1.25 किलो हेरोइन जब्त, 3 पिस्टल और 31 कारतूस के साथ आरोपी अरेस्ट

मोगा :  मोगा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान से लाई गई 1.25 किलो हेरोइन, तीन विदेशी पिस्टल, एक मैगजीन और 31 कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई के साथ इतना बड़ा काफिला चलता- ये कैसे मुमकिन कि एसएसपी को इसकी खबर न हो – एसएसपी और एसपी के खिलाफ कोई कारवाई ना करने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पुलिस कस्टडी में इंटरव्यू के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने छोटे अफसरो पर कार्रवाई करने की बात कही, मगर मोहाली के...
Translate »
error: Content is protected !!