मुख्यमंत्री सुक्खू इस दिन करेंगे 750 मीटर लंबे रोपवे का उद्घाटन

by
रोहित राणा। शिमला :हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 दिसंबर 2024 को मंडी जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे विकास कार्यों और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री पंडोह के समीप कैंची मोड़ से बगलामुखी माता मंदिर, बाखली तक निर्मित 750 मीटर लंबे अत्याधुनिक रज्जू मार्ग का उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना का निर्माण हिमाचल प्रदेश रोपवे एंड रेपिड ट्रांसपोर्ट डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा किया गया है। यह रज्जू मार्ग स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए उपयोगी होगा, जिससे माता बगलामुखी मंदिर तक पहुंचने में समय और कठिनाई कम होगी।
नरेश बाल्यान के बाद AAP के एक और विधायक को भेजा गया जेल…आम आदमी पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, जाने क्या है मामला
परियोजना धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करेगी। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री बगलामुखी माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है और हर साल लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। मुख्यमंत्री बाखली के नेचर पार्क में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देंगे। इस अवसर पर वे मंडी जिले के लिए कुछ नई योजनाओं और परियोजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल होंगे।
Sambhal Violence Update: संभल हिंसा मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय आयोग ने संभल में किया दौरा, जानें अपडेट
पर्यटन और विकास पर प्रभाव
रज्जू मार्ग जैसी परियोजनाएं न केवल धार्मिक स्थलों तक पहुंचने की सुविधा प्रदान करती हैं, बल्कि राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाई भी देती हैं। इसके माध्यम से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। पर्यटकों की संख्या में वृद्धि से स्थानीय व्यापारियों और होटल उद्योग को भी लाभ मिलेगा। इस दौरे को मंडी जिले में विकास को गति देने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा-2 में लगाया जागरूकता शिविर : अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना : नरेंद्र कुमार

ऊना, 6 सितम्बर – समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत पर्यवेक्षक वृत रक्कड़ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टब्बा- 2 में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन ज़िला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 150 CBSE स्कूलों में दिन में तीन बार लगेगी हाजिरी, शिक्षकों के लिए 1 अक्तूबर से ड्रेस कोड अनिवार्य

सुबह, लंच ब्रेक और छुट्टी के समय दर्ज होगी उपस्थिति; शिक्षकों को यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मिलेंगे 5 हजार रुपये एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में स्थापित 150 CBSE स्कूलों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन अगले 5 साल और देगी : देश के किसी भी कोने में मिलेगा मुफ्त में राशन

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ऐलान किया है कि मुफ्त में राशन योजना को पांच साल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुसा और तीन दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रसत : दुकानों मे पड़ी सब्जियां फल और ऐसी व फ्रीजर भी टूट गए

गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झुगियां में सुवह करीव साढ़े तीन वजे एक तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुस गया और तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। देर शाम तक टिप्पर उकत...
Translate »
error: Content is protected !!