उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के निर्माणधीन बहुउद्देशीय भवन का निरीक्षण

by
चंबा की कला व संस्कृति को देश और दुनिया में पहुंचाने में मददगार साबित होगा यह भवन : उपायुक्त
एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिला मुख्यालय चंबा के साथ लगते क्षेत्र राजपुरा में निर्माणधीन बहुउद्देशीय भवन (अंतरंग सभागार) का निरीक्षण किया तथा  इस भवन में बनाए जा रहे इंडोर ऑडिटोरियम, आर्ट गैलरी, म्यूजियम, जिला भाषा अधिकारी का कार्यालय, विश्राम गृह,  दो डॉरमेट्री (महिला व पुरुष), लाइब्रेरी,  तथा कैंटीन इत्यादि विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा निर्माण कार्य कर रही निर्माता कंपनी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि इस बहुउद्देशीय भवन के निर्माण कार्य में  गुणवत्ता के अलावा सुरक्षा मापदंडों का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता (कार्यकारी) दिनेश कुमार को निर्देश दिए कि  विभाग के इलेक्ट्रिकल विंग द्वारा भवन की विद्युत लोड संबंधी आवश्यकता के अनुसार समय रहते विद्युत बोर्ड के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करें ताकि भवन के अन्य निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले भवन की विधुत लोड  की आवश्यकता के अनुसार यहां ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा सके।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि भाषा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला मुख्यालय चंबा के सीमावर्ती क्षेत्र राजपुरा में लगभग 27 करोड रुपए की लागत से बनाया जा रहा अंतरंग सभागार (बहुउद्देशीय भवन) अपनी तरह का एक खूबसूरत व महत्वपूर्ण भवन है। यह भवन लगभग 7-8 महीना के भीतर बनकर तैयार होने जा रहा है। इस भवन में बड़े स्तर के आयोजनों के आयोजनों के लिए न केवल एक बड़ा इंडोर ऑडिटोरियम तैयार हो रहा है बल्कि भवन में आर्ट गैलरी, म्यूजियम, जिला भाषा अधिकारी का कार्यालय, विश्राम गृह,  दो डॉरमेट्री (महिला व पुरुष), लाइब्रेरी,  तथा कैंटीन के अतिरिक्त पर्याप्त मात्रा में पार्किंग सुविधा  भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह निकट भविष्य में यह भवन जिला चंबा की कला एवं संस्कृति को देश और दुनिया में पहुंचाने में मददगार साबित होगा तथा  जिला वासियों के लिए न केवल बड़ी सुविधाएं मुहैया करवाएगा बल्कि सरकार द्वारा जिला चंबा में बड़े स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों की एक पहचान भी बनेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीवीएमवी में अप्रिटिंगशिप के लिए हिम गौरव के ट्रेनी जल्दी करें आवेदन

ऊना : भाखड़ा व्यास प्रबन्धन वोर्ड संचाई (वीवीएमवी) नंगल में हिम गौरव आईटीआई से फिटर, वैल्डर, इलैक्ट्रीशियन व इलैक्ट्रोनिक्सि मकैनिक ट्रेडों में आईटीआई पास युवक 31 मई 2023 से पहले पहले अपनी शैक्षिणक व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में पीआईए लिखा पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से मचा हड़कंप, हरकत में आई पुलिस

कांगड़ा :  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अंतर्गत विधानसभा नूरपुर की पंचायत सुलयाली के वार्ड नंबर छह कछालू मां चतड़ी माता मंदिर के पास एक संदिग्ध गुब्बारा मिला है। इस गुब्बारे पर पाकिस्तान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

89.58 लाख रुपए की लागत से बनेगा डैम, 17 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचितः कंवर

ऊना, 17 मार्चः ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत डोहगी में 89.58 लाख रुपए की लागत से बनने वाले चैक डैम के निर्माण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेहरू की चिट्ठी का जिक्र करते हुए राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी बोले- वे आरक्षण के सख्त विरोधी थे

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राज्यसभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। इस दौरान उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की उस दौरान राज्यों के मुख्यमंत्रियों को...
Translate »
error: Content is protected !!