संकट टला : हिमाचल प्रदेश की 153 मिनी आँगनबाड़ियां हुई अपग्रेड

by
एएम नाथ। चम्बा :   केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मन्त्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने काँगड़ा के लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज को संसद में बताया की हिमाचल प्रदेश की 153 मिनी आँगनबाड़ियों को अपग्रेड करके मेन आंगनबाड़ियों के रूप में परवर्तित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस समय हिमाचल प्रदेश में 539 मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र कार्यरत हैं तथा राज्य सरकार ने 153 मिनी आँगनबाड़ियों को अपग्रेड करने का प्रस्ताव भेजा था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज को संसद में बताया की बच्चों की प्राथमिक शिक्षा और देखभाल के मद्देनज़र भारत सरकार ने सक्षम आंगनबाड़ी और पौषण कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर में कार्यरत सभी मिनी आंगनबाड़ियों को पूर्ण विकसित आंगनबाड़ियों के रूप में अपग्रेड करने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में एक वर्कर और एक हेल्पर तैनात किया जायेगा। उन्होंने बताया कि देश के 23 राज्यों/केन्द्र शाषित राज्यों में कुल 1,16, 852 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में से 20 राज्यों/ केन्द्र शाषित राज्यों द्वारा भेजे गए प्रस्ताबों के अनुरूप 86,351 मिनी आंगनबाड़ियों को पूर्ण विकसित आंगनबाड़ियों के रूप में अपग्रेड करने के स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ABHA ID निर्माण का प्रशिक्षण : पोषण ट्रैकर के जरिए लाभार्थियों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड होगा डिजिटल

संतुलित आहार और पहले 1000 दिन पर विशेष जोर एएम नाथ। चुवाड़ी : चुवाड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी (अतिरिक्त कार्यभार)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भदसाली में दुर्गा अष्टमी पर भंडारा करवाया

भदसाली (हरोली) : गांव भदसाली में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर पहला भंडारा करवाया गया। इससे पहले हवन और पूजा अर्चना की गई और झंडे की रस्म निभाई गई। इस दौरान माता के श्रद्धालुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुक्कड़ स्कूल में शुरू होगी वोकेशनल शिक्षा – स्कूल में दस किलोवाट का सोलर पैनल भी लगाया जाएगा: राम चंद्र पठानिया

हमीरपुर 13 फरवरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ और प्राथमिक पाठशाला भुक्कड़ में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा : संस्थान खोलने और बंद करने पर सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने -जरूरत और मांग के हिसाब से प्रदेश सरकार नए संस्थान खोलेगी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को एक बार फिर मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा सैंकड़ों संस्थान बंद करने का मामला जोर शोर से गूंजा और विपक्ष ने इस पर खूब होहल्ला...
Translate »
error: Content is protected !!