सभी शहरों में अपना मेयर बनाएगी भाजपा- किसानों की सबसे बड़ी हितैषी है भाजपा : केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू

by
जालंधर। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को जालंधर में कहा कि भाजपा किसानों के सबसे बड़ी हितैषी है। उन्होंने कहा कि इसी कारण केंद्र सरकार ने धान की फसल की खरीद के लिए 44 हजार करोड़ रुपये पंजाब सरकार को जारी किए। बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस के सांसद किसानों को फसल का पैसा कम मिलने के आरोप लगा रहे हैं।
कांग्रेस के पंजाब से सांसदों ने लोकसभा में तख्तियां लेकर किसानों को कम पैसा मिलने के खिलाफ प्रदर्शन किया। यदि कांग्रेस में दम है तो वह पंजाब के राज्यपाल, प्रधानमंत्री गृहमंत्री अमित शाह से इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करे। कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी क्योंकि कांग्रेस का आप से गठबंधन है।
‘सभी शहरों में अपना मेयर बनाएगी भाजपा’ :  उन्होंने कहा कि किसानों से बातचीत के लिए भाजपा 100 प्रतिशत तैयार है। पहले भी बातचीत हुई है और आगे भी यह प्रयास करेगी कि किसानों से बातचीत हो। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों को भाजपा के खिलाफ गुमराह करने के पीछे आम आदमी पार्टी की सरकार ही काम कर ही है। केंद्रीय मंत्री ने कि आम आदमी पार्टी को नगर निगम चुनाव में सफलता नहीं मिलेगी।
भाजपा सभी शहरों में अपना मेयर बनाएगी। लोग जान गए हैं कि विकास के लिए केंद्र से ही पैसा आना है और भाजपा के मेयर होंगे तो केंद्र से आने वाला पैसा विकास पर ही खर्च होगा। केंद्र के भेजे पहले अरबों रुपए के फंड करप्शन की भेंट चढ़ गए हैं और मौका आने पर इसकी जांच होगी। कोई भी भ्रष्टाचारी बचेगा नहीं।  नगर निगम चुनाव में जीत का दावा करते हुए बिट्टू ने कहा कि विधानसभा के उपचुनाव पूरी तरह से देहात के इलाकों में थे जहां भाजपा कभी चुनाव नहीं लड़ी। इन विस क्षेत्रों में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। अब तो चुनाव ही शहर में है और लोकसभा चुनाव की बात कर लें तो भाजपा ने शहर में लीड हासिल की थी।
    जालंधर में ही 60 वार्ड पर भाजपा आगे रही थी। मीडिया से बातचीत में रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि आम आदमी में फूट है। आप ने पंजाब में दो प्रधान लगा दिए हैं और इनमें जल्द ही टकराव देखने को मिलेगा। निगम चुनाव में आप पार्टी बिखर जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा अभी तक प्रधान की कुर्सी पर नहीं बैठे पाए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनकी बनती नहीं है और एक बार भी दोनों साथ नजर नहीं आए है।
12 रेलवे स्टेशनों का 270 करोड़ रुपये से हो रहा विकास : रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि फिरोजपुर डिवीजन में पंजाब के 12 रेलवे स्टेशनों को 270 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनः विकसित किया जा रहा है जिनमें जालंधर कैंट, ढंडारी कलां, फिल्लौर, फगवाड़ा, कोटकपूरा, मुक्तसर, फिरोजपुर कैंट, फाजिल्का, मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, गुरदासपुर और पठानकोट सिटी शामिल हैं।
उन्होंने जालंधर कैंट स्टेशन का निर्माण पूरा होते ही वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज भी दिलाने की बात कही। इस मौके पर उनके साथ पूर्व निकायमंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन सरबजीत मक्कड़ और डीआरएम फिरोजपुर डिवीजन संजय साहू सहित रेल अधिकारी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

बृंदावन से फर्जी वीजा से कनाडा भेजने वाले दम्पत्ति को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

मथुरा, 04 मार्च । फर्जी वीजा तैयार कर कनाडा भेजने के आरोपित दम्पत्ती को पंजाब पुलिस ने वृंदावन में दबिश देकर दबोचा है। कनाडा भेजने के नाम पर फर्जी वीजा तैयार कर अवैध इमीग्रेशन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिंदवानी में चल रहे धरने के मामले में 29 पर मामला दर्ज : संघर्ष कमेटी के किया एलान संघर्ष जारी रहेगा

थाना गढ़शंकर पुलिस ने आई.पी.सी की धारा 283 व 188 के अंतर्गत दर्ज किया मामला गाँव में तनावपुर्ण स्थिति,एसडीएम का पुतला फूंका गढ़शंकर। डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने बताया कि गढ़शंकर के गांव...
article-image
पंजाब

Fit Biker Club Organises 5th

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 26 :In yet another significant step towards social service, the Fit Biker Club successfully organised its 5th blood donation camp at the head office of Sachdeva Stocks in Bulawari. The camp was...
article-image
पंजाब

रंधावा सुसाइड मामला : लालजीत भुल्लर के पिता की जमानत याचिका पर कोर्ट ने की खारिज

अमृतसर : रंधावा सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के पिता सुखदेव सिंह भुल्लर को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उनकी अग्रिम जमानत  की याचिका खारिज कर दी गई...
Translate »
error: Content is protected !!