हमारी आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है : कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा ने की हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की तर्ज पर पंजाब में भी दूसरे प्रदेशों से आए लोगों के लिए कानून बनाने की मांग

by
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की तर्ज पर पंजाब में भी दूसरे प्रदेशों से आए लोगों के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा विधानसभा में प्राइवेट मेंबर बिल लेकर आए थे. वहीं, रविवार को दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बताया कि पंजाब में हमने विधानसभा के स्पीकर को जनवरी 2023 में एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया था, जिसमें प्रदेश में बाहर से आ रहे लोगों, चाहे वह काम के सिलसिले में या पक्के तौर पर रहने के लिए आ रहे हों, उसे लेकर एक कानून बनाएं.
‘हमारी आबादी का संतुलन बिगड़ रहा :  सुखपाल खेहरा ने आगे कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड में इसे लेकर कानून है। कोई भी बाहर का व्यक्ति पंजाब में बिना शर्त पूरे किए यहां पर परमानेंट रेजिडेंट वोटर और सरकार नौकरी नहीं ले। यह अकेले हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात और अन्य राज्य में यह नियम है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में हमारी डेमोग्राफी खराब हो रही है. हमारी आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है। पंजाब में पंजाबी भाषा सबसे ज्यादा बोली जाती है, यहां सिख आबादी बहुसंख्यक है, जबकि देश के अन्य हिस्सों में उनकी आबादी सिर्फ दो फीसदी है। अगर हम बिना किसी कानून या रिकॉर्ड के इस तरह बाहर के लोगों को पंजाब में आने दें, तो हमारी पहचान को खतरा है।
‘AAP सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाला हुआ है’
कांग्रेस विधायक ने आगे कहा कि पंजाब में क्राइम बहुत हो रहा है, लेकिन यहां पर इससे जुड़ा कोई रिकॉर्ड नहीं है कि कौन कहां से आया और किसने क्राइम किया. इसलिए यह कानून हमारे डेमोग्राफी सिचुएशन को बचाने के लिए बहुत जरूरी है। बहुत दुख की बात है कि इस बिल को पेश किए दो साल हो गए हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाला हुआ है।
उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार इस पर बहस नहीं करवा रही है। मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि उनका पंजाब पर ध्यान है या नहीं। अगर यह बिल पास हो जाएगा तो हम अपनी मांग छोड़ देंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अध्यापक दंपति के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी मान सरकार

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ हर सुख-दुख में एक मज़बूत चट्टान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू की कंपनी प्रबंधन, ट्रक मालिकों के साथ वार्ता में सहमति : अदाणी कंपनी सिंगल एक्टस ट्रक का 10.30 रुपये और डबल एक्सेल का 9.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन मालभाड़ा देने के लिए राजी

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कंपनी प्रबंधन दाड़लाघाट और बरमाणा के ट्रक मालिकों के साथ हुई वार्ता में मालभाड़े पर सहमति बन गई है। अदाणी कंपनी सिंगल एक्टस ट्रक का 10.30 रुपये...
article-image
पंजाब

आशू को समन भेजने वाले एसएसपी सस्पेंड : लुधियाना पश्चिम की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट

लुधियाना :    लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले पंजाब की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को समन भेजने वाले एसएसपी जगतप्रीत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉन्ट्रैक्ट भर्ती पर रोक से भर्तियां अटकी, कब आयेंगे नए आदेश – पांच लाख नौकरी की गारंटी देने वाले अब साफ़-साफ़ मुकर कर रहे : जयराम ठाकुर 

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा कॉन्ट्रैक्ट भर्तियों पर रोक लगाने से न सिर्फ भविष्य में भर्तियां निकलने का रास्ता बंद हो...
Translate »
error: Content is protected !!