हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज के खिलाफ अड्डा झूगियां में चक्का जाम कर मोदी खट्टर का पुतला फूंका

by

किसानों पर मोदी व खट्रट सरकार पर किए लाठीचार्ज कर सावित कर दिया कि अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचारी
भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचा के आहावान पर हरियाणा में किसानों के पर किए लाठीचार्ज के विरोध में बीत ईलाके के किसानों व विभिन्न संगठनों ने गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झूगियां में चक्का जाम कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्रट का पुतला फूंका और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री खट्टर के खिलाफ जमकर नारेवाजी की। इस दौरान विभिन्न प्रव्कताओं ने हरियाणा की खट्टर सरकार के निर्देशों पर शांतमई आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करने की कड़ी निंदा करते हुए लाठीचार्ज में घायल किसान की मौत होने पर उन्हें शहीद करार देते हुए श्रदांजलि भेंट की। उन्होंने कहा कि किसानों की कुबार्नियां व घायल किसानों के खून का एक एक कतरा मोदी खटर सरकार की कबर खोद देगा और मोदी सरकार को कृषि कानूनों को रद्द करने व एमएसपी की गरंटी देने के लिए मजबूर कर देगा। उन्होनें कहा कि शहीद किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि ही मोदी, योगी व खटर सरकार सहित भाजपा का देश भर में सफाया करना और कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए व एमएसपी की गरंटी कड़ा संघर्ष जारी रखना ही होगी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार किसानों पर मोदी व खटर सरकार कर रही है। मोदी व खट्टर को समझ लेना चाहिए कि यह कौम शहीद भगत सिंह की वारिस है और जव अंग्रेजों को देश से खदेड़ कर अजाद करवा सकते है तो मोदी यागी व खट्रट तो चीज ही कया है। इस समय आल इंडिया जाट महासभा के प्रदेशिक महासचिव इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय, पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुलभूशन कुमार, पूर्व सरपंच गुरचैन सिंह चैनी, पूर्व सरपंच कमलजीत सिंह पिपलीवाल, रमेश धीमान, गिरधारी लाल, नरेश कुमार, अमरीक बीटन, काला पिपलीवाल, सन्नी झोनोवाल, राणा सुनीत, पूर्व सरपंच दविंद्र राणा, देव राज, राणा कृष्ण देव व अन्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा सेखों के वफद ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर। केद्री पंजाबी लेखक सभा सेखो के एक जत्थे ने प्रधान पवन हरचंदपुरी की अगुवाई में शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब

युबा सिटी नगर कीर्तन में हुया विवाद : दोनों पक्षों में फिर चली लाठियां , सिख पंथ के लिए इस तरह के विवाद चिंता का विषय

युबा सिटी : विदेशों में धार्मिक समागमों में दौरान पिछले समय से विवाद होने की घटनाओं आम होने लगी है, यह घटनाएं सिख समुदाय के लिए चिंता का विषय है। इसी के चलते अमेरिका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ससुर ने बड़ी बहू से कर ली कोर्ट मैरिज : बेटा शहर में करता था नौकरी – ऐसे बना ससुर बहू के बीच रिश्ता….

फिरोजाबाद :  रिश्तों की डोर बेहद नाजुक होती है। इसे लंबी उम्र तक खुशहाल बनाए रखने के लिए प्यार और एक-दूसरे के प्रति विश्वास का होना बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार पति-पत्नी के...
Translate »
error: Content is protected !!