200 डॉक्टरों की हिमाचल में होगी भर्ती : 31 दिसंबर तक ऑनलाइन करे आवेदन

by

हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार मेडिकल ऑफिसर  के 200 पद पब्लिक सर्विस कमिशन के माध्यम से भरने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर पब्लिक सर्विस कमिशन ने देर शाम इन पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके मुताबिक, 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेगा। इनकी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पतालों में डॉक्टरों की तैनाती हो सकेगी। इससे प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी और नौकरी का इंतजार कर रहे MBBS डिग्री धारकों का नौकरी का इंतजार भी पूरा होगा। इन पदों के लिए ओपन कैटेगिरी के अभ्यर्थियों 600 रुपए फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपए और पूर्व सैनिकों से इसके लिए फीस नहीं ली जाएगी।  अभ्यर्थी की उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। कमिशन पास करने वाले मेडिकल ऑफिसर को 56,100 से 1,77,500 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।

 पदों को भरने की कैबिनेट ने दे  रखी मंजूरी :    मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग में 380 पद सृजित कर रखे हैं। इनमें 200 मेडिकल ऑफिसर, 3 मैटर्न, 9 वार्ड सिस्टर, 1 रेडियोग्राफर, 83 स्टाफ नर्स, 3 एमएलटी ग्रेड-2 तीन ओटीए, 2 लिपिक, 2 फार्मासिस्ट, 1 सीनियर असिस्टेंट, 1 ड्राइवर, 10 चतुर्थ क्षेणी कर्मचारी, 1 माली, 1 खंड चिकित्सा अधिकारी, 2 स्वास्थ्य शिक्षक, 4 फिजियोथेरेपिस्ट, 1 आहार विशेषज्ञ, 7 सीनियर रेजिडेंट, 1 डेंटल मैकेनिक, 30 इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर का सृजन कर रखा है। इनमें से मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री राम दुलारे हनुमान दल हरि नगर ने श्रद्धालुओं को करवाई हरिद्वारा यात्रा: मनीश शर्मा

सोसायटी के माध्यम से नौैजवानों का किया जा रहा है धार्मिक व नैतिक विकास होशियारपुर, 24 नवंबर: श्री राम दुलारे हनुमान दल हरि नगर शिव शक्ति चौक होशियारपुर के प्रधान मनीश शर्मा ने बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छात्र, युवा, बुजुर्ग व बीमार सभी को त्रस्त करने में जुटी सरकार : जयराम ठाकुर

अब बुजुर्गों को बस किराए में मिल रही छूट घटाने की तैयारी में सरकार एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने डॉ. यशवंत सिंह परमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना, हमीरपुर तथा सिरमौर के विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कीं अपनी प्राथमिकताएं – वर्ष 2024-25 के लिए 9990 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना प्रस्तावित: मुख्यमंत्री

शिमला  : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां वर्ष 2024-25 के लिए विधायकों की प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। प्रथम दिन के पहले सत्र में जिला ऊना, हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य कम्प्यूटर शिक्षक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : राज्य कम्प्यूटर शिक्षक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां एसोसिएशन की अध्यक्ष सुमन ठाकुर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संगठन...
Translate »
error: Content is protected !!