मुख्यमंत्री मान ने चेताया – सुखबीर बादल पर हमलावर की पहचान नारायण सिंह चौरा के रूप में हुए

by
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अकाल तख्त ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। बादल पर बुधवार सुबह स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवा करते समय गोली चलाई गई थी।
मान ने पुलिस को घटना की जांच करने का निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री ने हमलावर को पकड़ने में पंजाब पुलिस की तत्परता की भी सराहना की। हमलावर का निशाना इसलिए चूक गया क्योंकि पुलिस उसे पकड़ने में सफल रही।
बादल पर हमला करने की यह घटना मीडियाकर्मियों के कैमरों में कैद हो गयी। बादल को 2007 से 2017 तक पंजाब में अकाली दल सरकार द्वारा की गई ‘गलतियों’ के प्रायश्चित के लिए ‘सेवा’का काम सौंपा गया था और मीडियाकर्मी दूसरे दिन की सेवा को कवर करने के लिए यहां एकत्र हुए थे। मान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पंजाब पुलिस ने आज एक बड़ी घटना को होने से रोक दिया। यह पंजाब पुलिस की तत्परता का ही नतीजा है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश नाकाम हो गई।”
तुरंत जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश
उन्होंने कहा, “पुलिस ने अपनी तत्परता से हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की। मैं सुखबीर बादल पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पुलिस को घटना की तुरंत जांच करने और रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।” वहीं अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने बादल पर हुए ‘जानलेवा’ हमले की कड़ी निंदा की और मामले की गहन जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह बादल पर नहीं बल्कि स्वर्ण मंदिर के बाहर अपनी ड्यूटी निभा रहे एक ‘सेवादार’ पर हमला था।
सिंह ने कहा, “जब वह (बादल) आज सेवा कर रहे थे तब यह जानलेवा हमला हुआ। सेवादारों और सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता के कारण गोली उन्हें नहीं लगी। यह सुखबीर बादल पर नहीं बल्कि स्वर्ण मंदिर के बाहर अपनी ड्यूटी निभा रहे सेवादार पर हमला है।” उन्होंने कहा, “हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और पंजाब सरकार से मामले की गहन जांच करने और इस घटना के पीछे कौन है, इसका पता लगाने की मांग करते हैं।”
टेलीविजन फुटेज में हमलावर की हरकतें कैद
पुलिस ने हमलावर की पहचान डेरा बाबा नानक के रहने वाले नारायण सिंह चौरा के रूप में की है। हमले के बाद सुरक्षा अधिकारी उसे वहां से ले गये। टेलीविजन फुटेज में हमलावर को धीरे-धीरे बादल की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। बादल पैर में फ्रैक्चर के कारण व्हीलचेयर पर बैठे थे और तभी हमलावर अपनी जेब से बंदूक निकालता है लेकिन शिअद नेता के पास सादे कपड़ों में खड़े पुलिस के एक अधिकारी ने तुरंत हमलावर के हाथ पकड़ लिये। हाथापाई में एक गोली बादल के पीछे की दीवार पर लगी जिससे वह बाल-बाल बच गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में 1.09 करोड़ रूपये से 73 परिवारों ने बनाए आशियाने : स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत मकान बनाने को सरकार दे रही है डेढ़ लाख रूपये

रोहित भदसाली।  जोगिन्दर नगर, 25 सितंबर :  जीवन में प्रत्येक व्यक्ति का यह सपना होता है कि उसका अपना घर हो, जिसके नीचे अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन पोषण कर सके। इंसान...
article-image
पंजाब

Agarwal Community’s Service Mission

Chandigarh/Daljeet Ajnoha/May 24 : Surendra Agarwal, State President of the Akhil Bharatiya Agarwal Sammelan (Punjab), paid a courtesy visit today to Punjab’s Finance Minister, Hon’ble Mr. Harpal Singh Cheema, and Senior Supreme Court Advocate...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के पालकवाह खास स्थित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में शिफ्ट होगा एसडीआरएफ कार्यालय

कैबिनेट निर्णय के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया तेज, 15 फरवरी तक शिफ्टिंग प्रस्तावित एएम नाथ। ऊना :  राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का कार्यालय ऊना जिले के हरोली उपमंडल के अंतर्गत पालकवाह खास स्थित स्किल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के शासन में चरमरा गई है प्रदेश में कानून व्यवस्था : बौखलाहट में आकर कांग्रेस के दायित्ववान नेता कर रहे अभद्र टिप्पणियां – जयराम ठाकुर

पालमपुर में हुए घटनाक्रम पर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ने घेरी कांग्रेस सरकार ,  कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह से नाकाम रही है प्रदेश सरकार घटनाक्रम को बताया निंदनीय,...
Translate »
error: Content is protected !!