बांग्लादेशियों द्वारा मदरसे बनाने के खिलाफ हिंदू संगठनों द्वारा रोष प्रदर्शन

by

किसी भी कीमत पर इलाके का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा: हिंदू संगठन
गढ़शंकर : गढ़शंकर इलाके में पिछले कुछ समय से बांग्लादेशी मुसलमानों की नजायज घुसपैठ व उनके द्वारा विभिन्न गांव में नजायज रूप से बनाई जा रही मस्जिदों और मदरसों के खिलाफ आज गढ़शंकर में हिंदू संगठनों द्वारा शहर में रोष प्रदर्शन करके एसडीएम दफ्तर गढ़शंकर में नायब तहसीलदार को मांग पत्र दिया। इस रोष प्रदर्शन में विभिन्न हिंदू संगठनों ने हिस्सा लिया। यह रोष प्रदर्शन शहर के बंगा चौक से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय में जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुए एडवोकेट अजय कुमार और दिलबर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से गढ़शंकर के आसपास के विभिन्न गांव में बड़ी गिनती में बांग्लादेशी मुसलमानों द्वारा आकर गावों में खाली पड़ी जमीनों पर बड़े स्तर पर गैरकानूनी मस्जिदें और मदरसों का निर्माण करके इलाके का माहौल खराब कर रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने एसडीएम दफ्तर गढ़शंकर में नायब तहसीलदार को मांग पत्र देते हुए मांग करते हुए कहा कि ऐसे संगठनों की जांच करके इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर बड़ी गिनती में विभिन्न हिंदू संगठनों के नुमाइंदे उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इच्छा के खिलाफ ना किया जाए तबादला: एसओआई योजना के तहत स्कूलों में प्रधानाध्यापकों का तबादला इनकी इच्छा के खिलाफ न किया जाए : डीटीएफ

गढ़शंकर । पंजाब सरकार ने विभिन्न जिलों के 117 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस (एसओई) योजना के तहत लाने और उन्में सिर्फ नौवीं से बारहवीं कक्षाओं तक की कक्षाएं संचालित करने...
article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन ने किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन 

गढ़शंकर,  25 सितंबर: पंजाब के किसानों की जरूरी मांगों को लेकर किरती किसान यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के दिए गए आह्वान के तहत आज किरती किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेश ढेसी...
article-image
पंजाब

पंजाब के सरपंच और पंच अब बिना अनुमति नही जा सकते विदेश

चंडीगढ़  : पंजाब के सरपंचों और पंचों के लिए नए आदेश लागू हो गए हैं। इन आदेशों के अनुसार अब सरपंच और पंच बिना अनुमति विदेश नहीं जा सकेंगे। पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई...
article-image
पंजाब

रेड क्रास और हारटेक फाउंडेशन के बीच ए.डी.ए.पी.टी रिसर्च फेलोशिप को लेकर समझौता

फेलोशिप के जरिए युवाओं को “कमाओ और सीखो” का अवसरः डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन – चयनित युवाओं को मिलेगा स्टाइपेंड, नीति निर्माण में निभाएंगे भूमिका होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!