सर्वसम्मति से चुना जाएगा अगला प्रधान, जो भी बने स्वीकार होगा -सुखबीर बादल को अध्यक्ष मानने को ढींडसा तैयार

by

चंडीगढ़ :  शिरोमणि अकाली दल सुधार लहर के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नया अध्यक्ष सभी की सहमति से चुना जाएगा। यदि सुखबीर सिंह बादल फिर से अध्यक्ष बनते हैं, तो उन्हें भी सभी स्वीकार करेंगे। सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलने का समय आ गया है। ढींढसा ने कहा कि अध्यक्ष सभी की मर्जी से चुनकर बनाया जाएगा, जो सबके निर्णय से बनेगा। अगर सुखबीर सिंह बादल भी नए अध्यक्ष चुने जाते हैं तो वह भी सभी को स्वीकार्य होंगे।

श्री अकाल तख्त साहिब का निर्देश :   श्री अकाल तख्त साहिब ने अकाली दल के पुनर्गठन का आदेश दिया है। जिसके तहत हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी पार्टी को नए सिरे से गठित करने और नए सदस्यों की भर्ती पर काम करेगी। श्री अकाल तख्त साहिब ने अकाली दल को पुनर्जीवित करने के लिए 6 महीने का समय दिया है। कमेटी का उद्देश्य पार्टी के ढांचे को मजबूत करना और इसे एकजुट करना है। ताकि संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो। ढींडसा ने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष को चुनने का निर्णय सामूहिक होगा, जो सभी गुटों और विचारधाराओं को साथ लेकर चलेगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नौजवान लडक़ी बेहोशी की हालत में मिली : अमृतसर में एक युवती की नशे में वीडियो वायरल होने के बाद अब तरनतारन में नौजवान लडक़ी बेहोशी की हालत में मिली

अमृतसर: 17 सितम्बर : अमृतसर में पहले लाल सूट वाली महिला तथा फिर मकबूलपुरा इलाके में दो लड़कियों के नसे में धुत होने के मामले के बाद अब तरनतारन में भी ऐसा ही मामला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने किया “राज्य चयन आयोग” का गठन, IFS राजीव कुमार चेयरमैन और 2 सदस्य बनाए

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने बीते करीब दो साल से भंग किए “राज्य चयन आयोग” का नए सिरे से गठन कर दिया है। हाल ही में वन विभाग के मुखिया PCCF पद...
article-image
पंजाब

MLA जिम्पा ने वार्ड 49 में 11 लाख रुपए की लागत से गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 1 दिसंबर: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने शहर के वार्ड नंबर 49 में 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब , समाचार

श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर दुआरा भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

गढ़शंकर । स्थानीय भगवान परशुराम भवन गढ़शंकर में श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर दुआरा श्री ब्राह्मण सभा (रजि.) गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई...
Translate »
error: Content is protected !!