हमले के वक्त नहीं दिखे 175 मुलाजिम : रंधावा और पुलिसकर्मियों की हरकतें संदिग्ध – बिक्रम मजीठिया

by

अमृतसर :  अमृतसर में गोल्डन टेंपल के बाहर सजा पूरी कर रहे सुखबीर बादल पर हुए हमले के मामले में अकाली दल ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। बिक्रम मजीठिया ने आज शनिवार एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने नारायण सिंह चौड़ा की वीडियो को जारी किया। विडियो में साफ दिखाया गया कि 3-4 दिसंबर को नारायण सिंह चौड़ा कई बार गोल्डन टेंपल में दिखा और सुखबीर बादल के आसपास दिखाई दिया।

मजीठिया ने सवाल उठाया कि पुलिस बार-बार मुस्तैदी और सुखबीर बादल के पास 175 पुलिसकर्मियों को तैनात करने के दावे कर रही है। लेकिन सुखबीर बादल पर हमले के समय एक एएसआई जसबीर सिंह था, जो 25 सालों से बादल परिवार के साथ सुरक्षाकर्मी है और बाकी सुखदेव ढींढसा के साथ खड़े दो पूर्व सरपंच और अकाली दल के वर्कर थे। इस हमले के समय पुलिस के 175 पुलिसकर्मी कहीं नजर नहीं आए।

बिक्रम मजीठिया की तरफ से जारी किए गए वीडियो में क्या-क्या हुआ –  बिक्रम मजीठिया ने कहा 3 तारीख को एक बार नहीं, कई बार नारायण चौड़ा गोल्डन टेंपल में आता-जाता है और 4 दिसंबर को कई बार सुखबीर बादल के आसपास दिखता है। नारायण सिंह चौड़ा की 3 दिसंबर की वीडियो-

  • नारायण चौड़ा की 3 दिसंबर की वीडियो में चौड़ा के साथ एक अज्ञात व्यक्ति है, जिसकी पहचान करनी बाकी है। वे दोनों अकाल तख्त साहिब की तरफ जा रहे हैं। सारी जगह की अच्छी तरह से रेकी की जा रही है।
  • 3 दिसंबर को नारायण चौड़ा हरपाल रंधावा से मिलता है। हरपाल रंधावा हाथों की मूवमेंट से बताता है कि क्या सब ठीक है। बाद में दोनों हाथ भी मिलाते हैं और कान में बात भी करते हैं।
  • 3 दिसंबर को जब सुखबीर बादल बर्तनों की सेवा कर रहे थे, तो हरपाल रंधावा आए और अकाली नेता बंटी रोमाना के पास आकर बोले कि बजुर्ग पास आ जाएं, और जवानों को पीछे जाने को कहा।

इसके बाद उन्होंने 4 दिसंबर का वीडियो दिखाना शुरू किया :  सुबह 7.57 पर नारायण चौड़ा गोल्डन टेंपल आ गया था। उसने मुंह ढक रखा था। 8.08 बजे नारायण चौड़ा जोड़ा घर के पास दिखा। नारायण चौड़ा ने मुंह ढक रखा था और श्री अकाल तख्त साहिब से गोल्डन टेंपल में दाखिल हुआ।

  • इसके बाद चौड़ा फिर बाहर निकला और जोड़े पहन परिसर से बाहर चला गया। कुछ मिनटों के बाद चौड़ा फिर जूते जमा करवाने के लिए जोड़ा घर में आ गया।
  • दोबारा 9 बजे नारायण चौड़ा फिर से गोल्डन टैंपल में दाखिल हुआ और चंद मिनटों में फिर बाहर चला गया।
  • 9.11 बजे वो फिर श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से फिर गोल्डन टेंपल में दाखिल हुआ। ये तीसरी बार गोल्डन टेंपल में दाखिल हुआ। अब सुखबीर बादल की सेवा शुरू हो चुकी थी।
  • आरोप- 9.13 बजे जब चौड़ा बाहर आया तो एक पुलिसकर्मी ने उससे कुछ कहा। ये लोकल पुलिस का मुलाजिम है।
  • 9.13 बजे चौड़ा सुखबीर बादल के आस-पास ही घूमता दिखा। वे सुखबीर बादल के आगे से आया। इस समय उसके पास वैपन भी है और वे गोल्डन टेंपल के अंदर चला गया। उसने परिक्रमा में टहलना शुरू किया।
  • 9.20 बजे इसके बाद वे गोल्डन टेंपल से दोबारा बाहर गया और जोड़ा घर की तरफ चला गया।
  • 9.23 मिनट पर वे बाहर बने बाथरुम में गया। अनुमान है कि उसने पिस्टल को बाथरुम में ही कॉक किया।
  • 9.26 मिनट पर वे सुखबीर बादल की तरफ चल पड़ा। 9 एमएम का पिस्टल भी उसके पास है। इस समय कोई मुस्तैद पुलिस नजर नहीं आ रही।
  • अब अंत में 9.27 मिनट पर वे सुखबीर बादल के पास आया। पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह और केवल सिंह शेरों, इनका धन्यवाद करना चाहता हूं कि जब जसबीर सिंह ने उन्हें ओवर पावर किया तो इन्होंने मदद की। लेकिन कोई पुलिस वाला नजर नहीं आया।
  • 9.27 बजे जसबीर सिंह पर्सनल सिक्योरिटी, पूर्व सरपंचों और अकाली दल के सदस्य थे। लेकिन कोई 175 पुलिसकर्मी नहीं दिखे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी (एलटीएसयू) पंजाब की एनएसएस इकाई ने रयात कॉलेज ऑफ लॉ, रेलमाजरा की एनएसएस इकाई के सहयोग से 29 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े...
article-image
पंजाब

बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के 6 गांवों को 15.50 लाख रुपये की ग्रांट बांटी : आज आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी: सांसद मनीष तिवारी

बलाचौर, 3 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मनीष तिवारी ने कहा है कि आज पार्टीबाजी और आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर देश को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि मौजूदा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप : मृतक की पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर : मैहिंदवानी के 25 वर्षीय युवक की जहरीली बस्तू खाने से मौत के मामले में युवक की माता के ब्यानों पर उसकी पत्नी, ससुर व साले के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर करने...
Translate »
error: Content is protected !!