सीजे-इलेवन ने सीएम-इलेवन को 8 विकेट से हराया

by
गवर्नर-इलेवन और सीजे-इलेवन की टीम के बीच खेला जाएगा फाइनल मैच
रोहित जसवाल। शिमला  शिमला के बीसीएस, खेल मैदान में आज खेले गए सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में चीफ जस्टिस-इलेवन ने मुख्यमंत्री-इलेवन को 8 विकेट से हरा दिया। सीएम-इलेवन द्वारा दिए गए 111 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीजे-इलेवन ने 13वें ओवर में मात्र दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। सीजे-इलेवन की ओर से विकास भारद्वाज ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नाबाद 52 रन बनाए, जबकि जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने 34 रन का योगदान दिया और जस्टिस बीसी नेगी ने स्कोरबोर्ड में 12 रनों का योगदान दिया। सीएम-इलेवन की ओर से गेंदबाजी में विधायक डॉ. हंसराज और विनोद कुमार ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले सीएम-इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 15 ओवर में कुल 110 रन बनाए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 27 रनों की पारी खेलकर टीम का नेतृत्व किया, जो उनकी टीम का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। विधायक सुदर्शन बबलू ने भी 26 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। सीजे-11 की ओर से जस्टिस संदीप शर्मा और विकास भारद्वाज ने दो-दो विकेट लिए। हिम स्पोर्ट्स एंड क्लचरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को गवर्नर-11 और सीजे-11 टीमों के बीच खेला जाएगा।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक कमलेश ठाकुर, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी, राज्य सरकार ने प्रदान की अनुमति : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल के मेधावी किए पुरस्कृत शिक्षा हब के रूप में विकसित होगा भटियात क्षेत्र : पठानिया सिविल कोर्ट एवं प्रमुख विभागों के खुलेंगे मंडल कार्यालय एएम नाथ। चंबा,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर SC में उठे सवाल, नियुक्ति कानून पर बड़ी पीठ करेगी सुनवाई

CJI को पैनल से बाहर रखने वाले 2023 के कानून पर दो जजों की अलग राय; अब बड़ी पीठ करेगी सुनवाई नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और चुनाव आयुक्तों (EC) की नियुक्ति में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन वर्षो में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर 643 करोड़ रुपए व्यय

सोलन :  प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत वृद्धावस्था पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करने से राज्य में वर्तमान में 3.90 लाख से अधिक वरिष्ठ जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल : समर शॉपिंग फेस्टिवल में खरीदारी, खानपान और मस्ती का कंपलीट पैकेज

पुलिस मैदान धर्मशाला में सस्ते दामों में मिल रहे देश-विदेश के बढ़िया उत्पाद, खाने की वैरायटी भी जी ललचाने वाली, बच्चों के मनोरंजन को भी शानदार इंतजाम* धर्मशाला, 25 जून। कांगड़ा वैली कार्निवल के...
Translate »
error: Content is protected !!