फूलों की बारिश, फिर दागे आंसू गैस के गोले : पुलिस का अजब-गजब अंदाज!

by

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी ‘दिल्ली चलो’ मार्च के लिए आगे बढ़ रहे हैं. इस दौरान रविवार (8 दिसंबर 2024) को पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैसे छोड़े हैं।इससे पहले पुलिस ने किसानों पर फूल की बारिश की थी।

इस बीच, किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि आज जत्था वापस लेने का फैसला किया गया है और मीटिंग के बाद आगे का कार्यक्रम बताया जाएगा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फूलों की पंखुड़ियों की बारिश के दो मिनट बाद ही पुलिस ने गोले फेंके, जिससे भोले-भाले किसानों को ट्रैप में फंसा कर हमला किया गया. इस घटना में 8 से 9 किसान घायल हुए हैं, जिन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

‘मांगों को नजरंदाज न करे सरकार’ :  दिल्ली चलो आंदोलन के तहत हजारों किसान आज पंजाब और हरियाणा की सीमा से दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. आंदोलन में किसानों की मुख्य मांगें हैं, MSP की कानूनी गारंटी और कृषि कानूनों की वापसी. किसान संगठन साफ कर चुके हैं कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो उनका आंदोलन और तेज हो सकता है. पुलिस ने किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोक लिया है. पुलिस का कहना है कि किसानों के पास आगे जाने की परमिशन नहीं है. हालांकि किसानों ने कहा है कि वे प्रदर्शन करने के लिए स्वतंत्र हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अकाली दल फिर अकेला : बसपा सुप्रीमो ने कहा किसी से गठबंधन नही करेगी बसपा

चंडीगढ़ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर घोषणा कर दी कि बहुजन समाज पार्टी अब चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल को पंजाब में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं पर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित : 3 मार्च को पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस खंड बगस्याड के 132 बूथों पर होगा आयोजन- एसडीएम गोहर

गोहर, 22 फरवरी : स्वास्थ्य सेवाओं पर ब्लाक टास्क फोरस की बैठक उपमंडलीय कार्यालय में उपमण्डल अधिकारी नागरिक लक्ष्मण सिंह कनेट अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । इस बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी बगस्याड डॉ....
article-image
पंजाब

रहस्यमय परस्थितियों में मिला गाय का शव, मलिक का कहना बाघ की हुई शिकार।

माहिलपुर – माहिलपुर के पहाड़ी इलाके के गांव कोठी में गाय का शव विक्षिप्त हालत में मिलने से दहशत फैल गई। कोठी गांव के किसान दीप सिंह पुत्र ने बताया कि जब वह सुबह...
Translate »
error: Content is protected !!