भाजपा के सदस्य बनने पंजाब वासियों में है भारी उत्साह – सदस्यता अभियान में उत्साह को देखते हुए 2027 पंजाब में भाजपा सरकार बनना तय : अविनाश राय खन्ना

by
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :   भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा की सदस्य अभियान के तहत वार्ड नं 36 व 37 में लोगों को भाजपा सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर लोगों के भाजपा सदस्यता बनने के लिए लोगों में भारी उत्साह पाया गया। इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि पंजाब का हर वर्ग आज भाजपा की नीतियों का लाभ ले रहा है तथा प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा संचालित केंद्र सरकार में जिस तरह भारत का परिचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है उससे देश के साथ-साथ पंजाब वासी भी काफी प्रभावित है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सदस्य ग्रहण करने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर पंजाब वासी मोदी जी व नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा के साथ जुडक़र देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जिस तेजी से भाजपा का जनआधार बढ़ रहा है उससे लगता है कि 2027 में लोग भाजपा के पक्ष में वोट डालकर पंजाब में भी भाजपा सरकार लाने को तत्पर है ताकि पंजाब का भी पूरी तरह विकास करवाया जा सके। उन्होंने भाजपा की सदस्यता प्राप्त करने वाले लोगों को मेहनत व लगन के साथ भाजपा की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी पंजाब वासियों की पहली पसंद है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह पंजाब का सर्वपक्षीय विकास हो रहा है उससे हर पंजाब वासी को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सदस्यता बनने के लिए लोगों में जिस तरह होढ़ सी लगी हुई है उससे लगता है कि 2027 में पंजाब में भाजपा संचालित सरकार आना लगभग तय है। इस अवसर पर जसवीर सिंह, मनी कुमार, डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, मक्खण सिंह, करनैल सिंह, बबलू कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के मैंबरशिप फार्म भर भाजपा की सदस्यता दिलाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में माइक्रो-सर्फेसिंग तकनीक से बनने वाला मैहतपुर-संतोषगढ़ पहला रोड़: सत्ती

ऊना 30 सितम्बर: मैहतपुर-संतोषगढ़ वाया रायपुर सहौड़ा सड़क का सुधारीकरण माइक्रो-सर्फेसिंग तकनीक से किया जा रहा है तथा हिमाचल प्रदेश में इस तकनीकी से बनने वाली यह पहली सड़क होगी। इस पर 95 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी अपूर्व देवगन ने ज़िला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोत का किया निरीक्षण :

चंबा, 24 नवंबर : डीसी अपूर्व देवगन ने आज ज़िला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चुवाड़ी जोत का प्रवास कर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिहाज से उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामकुमार चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी में लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए ओपीडी भवन का का उदघाटन

बीबी एन, 14 मार्च (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी में लगभग 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित नए ओपीडी भवन का विधिवत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्टी लाइन से हटकर वोट देने की आजादी चाहते हैं मनीष तिवारी…संसद में विधेयक पेश

नई दिल्ली : काग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एक विधेयक पेश किया है, जिसमें अच्छे कानून बनाने के लिए संसद सदस्यों को व्हिप के झंझट से मुक्ति दिलाने की मांग रखी गई...
Translate »
error: Content is protected !!