अभी बंद रहेगा शंभू बॉर्डर – सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की इसे खोलने की मांग वाली याचिका

by
नई दिल्ली।  दिल्ली कूच की जिद पर अड़े आंदोलनकारी किसानों की वजह से बंद पड़ा शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा l सोमवार  को सुप्रीम कोर्ट ने शंभू बॉर्डर खोलने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी l
इस अर्जी में पंजाब के सभी हाइवे खोलने की मांग की गई थी. सुनवाई के दौरान कहा गया कि इस मामले में पहले से ही एक याचिका लंबित है, इसलिए नई पर चर्चा नहीं होगी.
दरअसल, पंजाब निवासी गौरव लूथरा की ओर से यह याचिका दायर की गई थी. इसमें सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और हरियाणा सरकार को सभी राज्य की सीमाएं खोलने का निर्देश देने की मांग की गई थी. इस याचिका में तर्क दिया गया था कि बॉर्डर बंद करना मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है, लेकिन अदालत ने यह कहकर इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया कि ऐसी ही एक अर्जी पहले से लंबित है.
किसानों ने रविवार को की थी दिल्ली जाने की कोशिश
बता दें कि 101 किसानों के एक समूह ने रविवार (8 दिसंबर 2024) को फिर से दिल्ली कूच का प्रयास किया था. इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच झड़प भी हुई थी. हालांकि, पंजाब सीमा पर हरियाणा के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारों से स्थिति कंट्रोल की और किसानों को रोक दिया. किसान नेताओं का कहना था कि पुलिस के बल प्रयोग में 9 किसान घायल हुए हैं, जिनमें से एक को चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में भर्ती कराया गया है.
आज बनेगी आंदोलन के लिए आगे की रणनीति
फिलहाल किसानों ने दिल्ली मार्च का प्लान अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया हैl  आगे की रणनीति के लिए सोमवार (9 दिसंबर 2024) को किसान संगठनों की बैठक होनी है. इस बैठक में आगे की रणनीति बनाई जाएगी. पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा विरोध के लिए अगली कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक में योजना बनाएगा l
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गगरेट में डीएसपी कार्यालय, दौलतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नागरिक अस्पताल बनाने की घोषणा की, जमीन उपलब्ध हो जाने के बाद गगरेट में कॉलेज खोला जाएगा : जिला ऊना में राजस्व लोक अदालतों में इंतकाल के 3713 और तकसीम के 1107 मामले निपटाए गए – मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू

 गगरेट (ऊना ) मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत बड़ा भंजाल में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की और जन समस्याएं सुनी। कार्यक्रम के...
article-image
पंजाब

Adi Dharm Mission to Play

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Oct.27 : Scholars and visionaries of the Adi Dharm movement have played a crucial role in India’s freedom struggle. Great leaders such as Ghadri Baba Babu Mangu Ram Mugowalia, Bharat Ratna and...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचार के आरोपों और महाभियोग से पहले इस्तीफा देने वाले 5 प्रमुख जज

भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में शुक्रवार का दिन एक और बड़े विवाद के समापन का गवाह बना। दिल्ली स्थित आवास पर जले हुए नोट मिलने के मामले में चर्चा में रहे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!