पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने वृंदावन पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात

by
रोहित जसवाल। ऊना :  पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री  की इच्छा पूरी करने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वृंदावन पहुंचे।  वृंदावन में उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज का दर्शन किया. 10 फरवरी, 2024 को उपमुख्यमंत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का अकाल निधन हो गया था।
सिम्मी अग्निहोत्री की हृदय गति रुक गयी थी. पत्नी की अकाल मृत्यु से मुकेश अग्निहोत्री टूट गए. उन्होंने पत्नी की आखिरी इच्छा प्रेमानंद जी महाराज का दर्शन कर पूरी की। उपमुख्यमंत्री का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो को मुकेश अग्निहोत्री के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से साझा किया गया है।
प्रेमानंद जी महाराज ने मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया. उन्होंने पति को संस्कृत भाषा में भागवत का पाठ करवाने की सलाह दी. कहा गया कि संस्कृत का ज्ञाता पूर्ण निष्ठा के साथ भागवत पाठ को पूरा करेगा. भागवत पाठ सुनने के लिए मुकेश अग्निहोत्री से कहा गया. पिता की जगह पर बेटा या बेटी भी पाठ श्रवण के लिए बैठ सकते हैं। प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि संस्कृत में भागवत के पाठ से उन्नति होगी. उन्होंने भागवत पाठ की महिला बताई। अब आने वाले दिनों में प्रेमानंद जी महाराज के मुताबिक मुकेश अग्निहोत्री संस्कृत में भागवत का मूल पाठ करेंगे।
                   हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में लोक प्रशासन विभाग में कार्यरत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री सरल और सौम्य स्वभाव की धनी थीं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रेम विवाह किया था. सिम्मी अग्निहोत्री हमेशा पति के संघर्षों में कंधे से कंधा मिलाकर चलीं। 2003 में मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकारिता छोड़ पहली बार चुनाव लड़ने का फैसला लिया पति के फैसले का समर्थन पत्नी ने किया। मुकेश अग्निहोत्री अब तक चुनाव जीतते आ रहे हैं। सिम्मी अग्निहोत्री ने पति के राजनीतिक कार्यक्रमों में भी भरपूर साथ निभाया। पत्नी की असमय मौत से पैदा हुआ शून्य आज भी मुकेश अग्निहोत्री भर नहीं सके हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली विकास खंड के पंचायत प्रधानों व सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया : नशा मुक्त वातावरण बनाने हेतू कदम बढ़ाए पंचायत प्रतिनिधि – बीडीओ मुकेश ठाकुर

हरोली, 25 अगस्त – नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत हरोली विकास खंड के पंचायत प्रधानों व सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीडीओ मुकेश ठाकुर ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के साथ संवाद किया जिसका सीधा प्रसारण यहां राजभवन में किया : सरकारी योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

शिमला  : विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के साथ संवाद किया जिसका सीधा प्रसारण यहां राजभवन में किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने राप्रपा लाल सिंगी I व II दौरा कर छात्रों के शैक्षणिक एवं बोद्धिक स्तर का किया निरीक्षण

ऊना 17 मार्च: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी I तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी II का दौरा कर छात्रों के शैक्षणिक एवं बोद्धिक स्तर का निरीक्षण किया।...
article-image
पंजाब

भारी बारिश के कारण कच्चे मकान गिरे : पीड़ितों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) : ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पड़ते कंडी इलाके में जुलाई से अगस्त माह के दौरान हुई भारी बारिश ने मिट्टी से निर्मित घरों में रहने वाले लोगो के लिए मुसीबत...
Translate »
error: Content is protected !!