हाईकोर्ट ने मांगा 64 करोड़ जमा करवाने का ब्योरा- हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने का मामला

by
रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 64 करोड़ रुपये का अपफ्रंट प्रीमियम 29 करोड़ रुपये ब्याज सहित जमा करवाने की कैलकुलेशन शीट मांगी है। हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने के इस मामले की अब 16 दिसंबर को आगामी सुनवाई होगी।
न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश सुशील कुकरेजा की विशेष खंडपीठ ने सरकार की ओर से जमा करवाई गई धनराशि की कैलकुलेशन शीट को अगली सुनवाई पर अदालत में पेश करने के आदेश दिए है। सोमवार को सरकार की ओर से दायर की गई अर्जी पर सुनवाई हुई। सरकार ने इसमें अगस्त 2023 के आदेशों में परिवर्तन करने की गुहार लगाई थी। इसमें अदालत ने सरकार को अपफ्रंट प्रीमियम को ब्याज सहित जमा करने के आदेश दिए थे। सरकार ने अदालत को बताया कि अपफ्रंट प्रीमियम के तौर पर 64 करोड़ रुपये और 29 करोड़ रुपये ब्याज सहित अदालत में जमा कर दिए गए हैं। कुल 93 करोड़ 96 लाख सात सौ साठ रुपये हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में जमा कराए गए हैं। अदालत ने सरकार को इस मामले में अलग से अर्जी दायर करने के आदेश दिए हैं।
                 सेली हाइड्रो कंपनी ने सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कंपनी ने सरकार पर आरोप लगाए हैं कि कंपनी की ओर से जमा किया गया अपफ्रंट प्रीमियम वापस नहींं किया गया है। एकल जज की पीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए सरकार को प्रीमियम ब्याज सहित वापस करने के निर्देश दिए थे। सरकार ने एकलपीठ के फैसले को डबल बेंच में चुनौती दी। डबल बेंच ने भी सरकार को इस पैसे को जमा करने के निर्देश दिए। अदालत के बार-बार समय देने के बाद भी सरकार ने पैसा जमा नहीं किया। सेली कंपनी की ओर से ऊर्जा विभाग के सचिव के खिलाफ अनुपालना याचिका दायर की गई है, उसी कै मद्देनजर न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने हिमाचल भवन को अटैच करने के आदेश पारित किए थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

26 जुलाई को रेडक्रॉस भवन शिमला में लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

शिमला 25 जुलाई – हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस एवं नियंत्रक संचार लेखा, संचार विभाग, भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान से 26 जुलाई 2023 को राज्य रेडक्रॉस, रेडक्रॉस भवन, बार्नेस कोर्ट शिमला-2 में एक दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव वर्ष के उपलक्ष पर उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की सौहार्द बैठक

नव वर्ष की बधाई देते हुए विकास कार्यों में मीडिया के सहयोग की सराहना की एएम नाथ। चम्बा :  नव वर्ष के उपलक्ष्य पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज जिला मुख्यालय चम्बा में मीडिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निगरानी टीम ने पकड़ी शराब की 24 बोतलें

ऊना, 30 मई। ऊना जिला में स्थैतिक निगरानी दल ने बुधवार को मुबारिकपुर-दौलतपुर रोड़ पर गाड़ियों के सर्च अभियान में शराब की 24 बोतल बरामद की। यह बोतलें अनाधिकृत तरीके से ले जाई जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तीन साल में बिना इंटरव्यू नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, निर्देश जारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार में पिछले तीन वर्षों के दौरान बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!