अकेले लड़ेंगे चुनाव – केजरीवाल ने आम आप-कांग्रेस के गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम

by

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की खबरों पर अरविंद केजरीवाल ने विराम लगा दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी।
कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात अंतिम चरण में है। गठबंधन में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अलावा इंडिया गठबंधन के कुछ अन्य दलों को भी शामिल करने की बात सामने आई। कहा जा रहा था कि कांग्रेस को 15 सीटें और अन्य इंडिया गठबंधन सदस्यों को 1 या 2 सीटें मिल सकती हैं। बाकी सीटों पर आम आदमी पार्टी खुद चुनाव लड़ेगी।

दिल्ली में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी AAP: केजरीवाल
एएनआई की ओर से सूत्रों के हवाले से किए गए दावे पर अरविंद केजरीवाल ने जवाब देते हुए खंडन किया। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर एनआई के पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा, ‘आम आदमी पार्टी दिल्ली में इस चुनाव में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन को कोई संभावना नहीं है।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

50,000 किसान होंगे हिम उन्नति योजना में राज्य के लाभांवित : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगी राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना : बाली

एएम नाथ। धर्मशाला, कांगड़ा 14 अक्तूबर। राज्य के किसानों व बागवानों के समग्र विकास एवं समृद्धि के लिए खेती की लागत को कम करने, आय एवं उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क से संबंधित विकास कार्य में तेजी लाएं अधिकारी- रामसुभग सिंह

ऊना, 30 अक्तूबर – बल्क ड्रग पार्क से संबंधित सभी विकास परियोजनाओं में संबंधित विभागीय अधिकारी तीव्रता लाएं तथा निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना को अति...
article-image
पंजाब

डीजीपी पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व में पंजाब आंतरिक पुलिस सुधार परियोजना शुरू करने वाला पहला राज्य बना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पुलिस स्टेशन स्तर पर नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग पहल को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से, पंजाब पुलिस ने सोमवार को आंतरिक पुलिस सुधारों पर भारतीय पुलिस फाउंडेशन परियोजना शुरू...
article-image
पंजाब

रयात इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और लैमरिन स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब के प्रतिष्ठित संस्थानों, रयात इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी और लैमरिन स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, रेलमाजरा ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!