हरियाणा के CM सैनी ने मान सरकार को घेरा – हम खरीदते हैं, पंजाब भी MSP पर खरीदे सारी फसलें

by
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को MSP को लेकर पंजाब सरकार को घेरने की कोशिश की है। सैनी ने कहा है कि हरियाणा में किसानों की सभी फसलों की खरीद MSP पर की जा रही है और पंजाब सरकार को भी यह ऐलान करना चाहिए कि वहां भी किसानों की उपज MSP पर खरीदी जाएगी।
सैनी ने चंडीगढ़ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले 10 सालों के दौरान किसानों के फायदे के लिए किए गए काम ‘ऐतिहासिक’ हैं। बता दें कि सैनी से पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के बारे में एक सवाल पूछा गया था। डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक खुला पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि हर किसान को MSP मिलना जीवन के अधिकार के समान है।
‘पंजाब सरकार भी MSP पर खरीदे सारी फसलें’ :  सैनी ने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब की AAP सरकार और कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों को भी किसानों को मजबूत बनाने के लिए फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘पंजाब सरकार को भी किसानों की फसल MSP पर खरीदने का फैसला लेना चाहिए। इसमें उन्हें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जब पंजाब के किसान समस्या से जूझ रहे हैं तो पंजाब सरकार को ऐलान करना चाहिए कि वे किसानों की सारी उपज MSP पर खरीदेंगे। हरियाणा में हम किसानों की सारी फसलें MSP पर खरीद रहे हैं और राज्य सरकार हर वह कदम उठा रही है जिससे किसान मजबूत बनें।’ हरियाणा के सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन में शामिल दल हर चीज पर राजनीति करते हैं।
केंद्र सरकार पर दबाव बना रहे हैं डल्लेवाल :   किसान नेता डल्लेवाल 26 नवंबर से खनौरी सीमा पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। वह फसलों के लिए MSP पर कानूनी गारंटी समेत किसानों की अन्य मांगों को मानने के लिए केंद्र पर दबाव बना रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू व खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। किसानों के एक गुट ने 6 दिसंबर और 8 दिसंबर को दिल्ली में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन हरियाणा में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। प्रदर्शनकारी किसान 14 दिसंबर को फिर से दिल्ली में घुसने की कोशिश करेंगे।
‘देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया  :  सैनी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि देश की जनता ने इस पार्टी को नकार दिया है। उन्होंने हाल में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ बोलती है और लोगों को इस बात का एहसास हो गया है। सैनी ने कहा कि महाराष्ट्र में भी कांग्रेस को खारिज कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘लोगों ने अपनी मुहर लगा दी है। 2029 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी केंद्र में चौथी बार सरकार बनाएगी।’ सैनी ने एक दूसरे सवाल के जवाब देते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार के ‘एक देश, एक चुनाव’ के मुद्दे को लागू करने से जुड़े कदम का स्वागत करते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे PM मोदी : प्रधानमंत्री से पहले केंद्र की दो टीमें पहुंचेंगी

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में गंभीर प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे चंबा व कुल्लू जिलों में नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की दो टीमें रविवार को...
article-image
पंजाब

जनसमस्याओं को लेकर राजगुरु नगर में बैठक आयोजित

लुधियाना, 2 मार्च: जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर स्थानीय राजगुरु नगर में सेवानिवृत्त अधिकारी बी. एम. कालिया के निवास पर एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर लोगों की चिंताओं को...
article-image
पंजाब

मलेरिया की रोकथाम के अपने घरों के आसपास छोटे गड्ढों में पानी न इकट्ठा होने दें और छप्पड़ में खड़े पानी में काले तेल का करें छिड़काव : डॉ. रघवीर सिंह 

गढ़शंकर, 26 अप्रैल: प्राथमिक हेल्थ सेंटर पोसी में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रघवीर सिंह के नेतृत्व में मलेरिया संबंधी ब्लॉक स्तरीय जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इस मौके लोगों को संबोधित करते डॉ. रघवीर सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अत्यंत दुःखद समाचर : प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री ने इस नश्वर दुनिया को कहा अलविदा

ऊना : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री कल रात इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहते हुए प्रभू चरणों मे विलीन हो गई है। उनका असामयिक इस प्रकार...
Translate »
error: Content is protected !!