जाली बिलिंग घोटाले का पर्दाफाश -163 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन

by
चंडीगढ़, 13 दिसंबरः  पंजाब जी.एस.टी. विभाग ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुधियाना में एक बड़े जाली बिलिंग घोटाले का पर्दाफाश किया है, जिसमें पिछले दो वर्षों के दौरान 163 करोड़ रुपये के फर्जी लेन-देन किए गए हैं।
पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि बुड्डेवाल रोड, लुधियाना स्थित मैसर्स मोंगा ब्रदर्स (यूनिट-2) फर्जी फर्मों का नेटवर्क चलाने के साथ-साथ जाली इनपुट टैक्स क्रेडिट (आई.टी.सी.) बना रही थी और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा रही थी। उन्होंने बताया कि इस फर्म ने 60 जाली फर्मों से खरीददारी की थी, जिन्हें या तो निलंबित या रद्द कर दिया गया था या इस फर्म ने निलंबित या रद्द किए गए डीलरों से खरीददारी की थी। मंत्री ने कहा कि इन 60 फर्मों की कुल बिक्री लगभग 1270 करोड़ रुपये है। उन्होंने आगे बताया कि पंजाब जी.एस.टी. विभाग ने पंजाब जी.एस.टी. एक्ट, 2017 की धारा 67 के तहत मैसर्स मोंगा ब्रदर्स (यूनिट-2) के व्यावसायिक स्थानों की जांच और तलाशी की। चीमा ने बताया कि जांच के आधार पर टैक्स कमिश्नर, पंजाब द्वारा पंजाब जी.एस.टी. एक्ट, 2017 की धारा 69 और 132 के तहत मैसर्स मोंगा ब्रदर्स (यूनिट-2) के भाईवालों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Blindness can also happen due

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 10 : Each brick of your building tells the story of your success or failure. If the construction is right then our thinking, intelligence, physical ability will all be favorable and if...
article-image
पंजाब

 600 से ऊपर एक यूनिट भी खपत होने पर किसे देना होगा पूरा बिल और किसे ज्यादा खपत होने पर ऊपर के यूनिटों के देना होगा बिल …

जनरल वर्ग के लोगों से फिर वायदा खिलाफी : चंड़ीगढ़( ब्यूरो)   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा  घोषित की गई मुफ्त बिजली योजना के अनुसार अब पंजाब के प्रत्येक उपभोक्ता को 300 यूनिट प्रतिमाह...
article-image
पंजाब

प्रोफेसर सरोज शर्मा ” महिला समानता काव्य रत्न सम्मान ” से सम्मानित

नेपाल । अगस्त 27 : नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रिय स्तर के कार्यक्रम में नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहू क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा राजकीय महाविद्यालय होशियारपुर के...
article-image
पंजाब

131वें संविधान संशोधन बिल का शिरोमणि अकाली दल ने विरोध किया; कोर कमेटी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई

चंडीगढ़ : संसद के आने वाले विंटर सेशन में चंडीगढ़ को लेकर 131वें संविधान संशोधन बिल को लेकर पंजाब में राजनीतिक हंगामा मच गया है। शिरोमणि अकाली दल ने इसका कड़ा विरोध किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!